Lockdown: 'सप्लाई योद्धाओं' को अमिताभ का सलाम, जमाखोरी ना करने की भी दी सलाह, शेयर किया Video

मुंबई। पूरी दुनिया इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस के केस कम होने के बजाए हर घंटे बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी वायरस से जंग जीतने के लिए देश लॉकडाउन पर है। ऐसे में किसी को भी अपने घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है लेकिन संकट की इस घड़ी में डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस वाले और सप्लाई योद्धागण बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, ऐसे लोगों के आगे पूरा देश नतमस्तक है।

Recommended Video

    Coronavirus: जंग में 'सप्लाई वॉरियर्स' को Amitabh Bachchan का सलाम, शेयर किया Video | वनइंडिया हिंदी
     'सप्लाई योद्धाओं' को अमिताभ का सलाम

    'सप्लाई योद्धाओं' को अमिताभ का सलाम

    बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी एक वीडियो के सहारे इस संवेदनशील समय में लोगों को महत्वपूर्ण चीजें उपलब्ध कराने वाले सप्लाई योद्धाओं को धन्यवाद दिया है, सदी के महानायक अमिताभ ने शेयर किए गए अपने वीडियो में कहा है कि एक तरफ जहां सारा देश प्रधानमंत्री की अगुआई में लॉकडाउन का पालन कर रहा है और कोरोना के खिलाफ जंग में योगदान दे रहा है, वहीं दूसरी ओर ऐसे निस्वार्थ योद्धा भी हैं जो हमारी रोजमर्रा की जरुरी वस्तुएं हमें सहजता से उपलब्ध करा रहे हैं, इन सप्लाई वॉरियर्स या सप्लाई योद्धाओं की वजह से ही लॉकडाउन का सही से पालन हो पा रहा है।

    अमिताभ ने दी जमाखोरी ना करने की भी दी सलाह

    अमिताभ ने दी जमाखोरी ना करने की भी दी सलाह

    मैं इन सप्लाई वर्कर्स का आभार व्यक्त करता हूं जो अपने घर-परिवार से सैंकड़ों मील दूर काम कर रहे हैं और हमें जरुरी चीजें मुहैया करा रहे हैं, मैं बाकी देशवासियों से भी कहना चाहता हूं कि इन सप्लाई योद्धाओं के चलते हमें कोई दिक्कत नहीं होगी इसलिए अपने घरों पर चीजों को इकट्ठा ना करें और जमाखोरी ना करें, घर पर रहें और सुरक्षित रहें। बिग बी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    पूरा भारत कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है

    आपको बता दें कि पूरा भारत कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है, केंद्र और राज्य सरकारें वैश्विक महामारी को रोकने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में अभी तक 402 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

    5,194 कंफर्म कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए...

    5,194 कंफर्म कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए...

    देश में 5,194 कंफर्म कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं। पिछले एक दिन में 773 कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए।अब तक कोरोना की वजह से 149 लोगों की मौत हुई है, कल 32 लोगों की मौत हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+