Lockdown-3 में सरकार ने दी ऑनलाइन डिलीवरी को मंजूरी, इस जोन वाले फ्लिपकार्ट-अमेजन से मंगा सकेंगे सामान

नई दिल्ली। कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया है। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए अब देशभर के विभिन्न क्षेत्रों को चार जोन (ग्रीन, रेड, ऑरेंज और कंटेनमेंट जोन) में बांटा गया है। लॉकडाउन का तीसरा चरण 4 मई से शुरू हो रहा है, इसके साथ ही ग्रीन और ऑरेंज जोन में कुछ ढील भी दी गई है। इस लॉकडाउन की अच्छी बात यह है कि अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां गैर जरूरी प्रॉडक्ट्स की भी डिलिवरी कर पाएंगी।

Recommended Video

    Lockdown 3.0 : Modi Govt. ने दी Online Delivery को मंजूरी, खरीद पाएंगे Phone-Laptop | वनइंडिया हिंदी
    संक्रमितों की संख्या 37 हजार के पार

    संक्रमितों की संख्या 37 हजार के पार

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हजार के पार जा चुकी है, वहीं महामारी से अब तक 1200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। COVID-19 के बढ़ते मरीजों के साथ ही लॉकडाउन को भी दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। इस लॉकडाउन में रेड, कंटेनमेंट जोन को छोड़कर ग्रीन और ऑरेंज जिलों को छूट दी गई है। गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक ग्रीन और ऑरेंज जोन में गैर जरूरी सामानों के ऑनलाइन डिलीवरी को मंजूरी दे दी गई है।

    ऑनलाइन डिलीवरी को मिली मंजूरी

    ऑनलाइन डिलीवरी को मिली मंजूरी

    नए दिशानिर्देशों के मुताबिक 4 मई से ग्रीन और ऑरेंज जोन में रह रहे लोग अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को घर बैठे मंगा सकते हैं। पेटीएम मॉल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीनिवास ने बताया कि गर्मी सीजन आ गया है ऐसे में लोग एसी, फ्रिज और कूलर यहां तक की गर्मियों के कपड़े जैसे प्रॉडक्ट खरीदने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लॉकडाउन के चलते लोग वर्क फ्रॉम होम और पढ़ाई कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें लैपटॉप, मोबाइल फोन, कंप्यूटर हार्डवेयर की जरूरत भी पड़ रही है।

    रेड और कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध जारी

    रेड और कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध जारी

    अब तक, ई-कॉमर्स को केवल लॉकडाउन अवधि के दौरान आवश्यक वस्तुओं को वितरित करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन केंद्र के नए दिशानिर्देशों के बाद लोग गैर-आवश्यक वस्तुओं को ऑर्डर करने में सक्षम होंगे। हालांकि यह छूट सिर्फ ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले इलाकों को दी गई है। रेड और कंटेनमेंट जोन में सभी प्रतिबंध पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

    क्या है रेड, ऑरेंज, ग्रीन और कंटेनमेंट जोन ?

    क्या है रेड, ऑरेंज, ग्रीन और कंटेनमेंट जोन ?

    सरकार ने कोरोना वायरस मामलों की संख्या के आधार पर जिलों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया है, जो कि रेड, ऑरेंज, ग्रीन और कंटेनमेंट जोन हैं। रेड जोन (कई कोरोना वायरस केस वाले), ऑरेंज जोन (कुछ कोरोना वायरस केस), ग्रीन जोन (पिछले 21 दिनों में भी एक सिंगल कोरोना वायरस केस या कोई COVID-19 केस नहीं) और कंटेनमेंट जोन (सील्ड जोन या हॉटस्पॉट जहां कोरोनोवायरस केस सामने आए हैं) ।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली: CRPF में एक ही बटालियन के 68 जवान मिले कोरोना पॉजिटिव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+