दिल्ली: CRPF में एक ही बटालियन के 68 जवान मिले कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार सुबह तक ये आंकड़ा 37 हजार को पार कर गया है। वहीं अब अर्धसैनिक बल के जवान भी इसकी चपेट में आना शुरू हो गए हैं। राजधानी दिल्ली में तैनात 68 सीआरपीएफ जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनको आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की मॉनिटरिंग की जा रही है।
Recommended Video

सीआरपीएफ प्रवक्ता के मुताबिक ईस्ट दिल्ली में स्थित एक सीआरपीएफ कैंप में 68 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही उस बटालियन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 122 हो गई है। वहीं सीआरपीएफ में अब तक 127 जवान कोरोना से संक्रमित हैं, जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि एक जवान ठीक हो चुका है। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद पूरे कैंप को सील कर उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही बटालियन में उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार सभी की मॉनिटरिंग कर रहा है।
देश में 37 हजार से ज्यादा केस
शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 2293 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 37336 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस 71 लोगों की जान ले चुका है। राजधानी दिल्ली में भी हालात चिंताजनक हैं, जहां अब तक 3700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications