किसानों की कर्जमाफी एक फैशन बन गया है: वेंकैया नायडू का विवादित बयान

वेंकैया नायडू ने कहा कि इन दिनों कर्जमाफी एक फैशन बन गया है।

नई दिल्ली। देशभर में कई राज्यों के किसान आंदोलन कर रहे हैं, किसान अपनी फसल का उचित मूल्य हासिल करने के लिए सड़को पर उतर आए हैं।

मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं, तमाम वायदों के बाद भी किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन इस बीच केंद्रीय शहरी मंत्री वेंकैया नायडू ने किसानों पर ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर विवाद पैदा हो गया है।

कर्जमाफी एक फैशन बन गया

वेंकैया नायडू ने कहा कि इन दिनों कर्जमाफी एक फैशन बन गया है, उन्होंने कहा कि किसानों को लोन माफी में छूट जरूर दी जानी चाहिए लेकिन ऐसा तब करना चाहिए जब परिस्थित काफी खराब हो। नायडू ने कहा कि कर्जमाफी किसानों की समस्या का समाधान नहीं है।

40 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं

नायडू के इस बयान पर सीपीआई (एम) नेता सीतारम येचुरी ने कहा कि पिछले तीन सालों का आंकड़ा देखें तो 36-40 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं, लेकिन जिस तरह से नायडू ने कर्जमाफी को फैशनेबल बताया है वह अन्नदाता का अपमान है।

ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित


आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में सिवानी, माल्वा, बानापुर में किसानों ने रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया है, किसानों के प्रदर्शन के चलते ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के दो किसानों ने आत्महत्या भी कर ली है।

पांच किसानों की मौत

प्रदेश में किसानों का आंदोलन हर रोज तेज होता जा रहा है। किसान फसल की उचित लागत के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि किसानों के प्रदर्शन पर मंदसौर में पुलिस ने गोली चला दी थी, जिसकी वजह से पांच किसानों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+