'खत्म करना तो दूर, छेड़छाड़ करने की भी नहीं सोचना', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को क्यों दी ये चुनौती?
Chirag Paswan News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की विदेश यात्रा पर है। अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने आरक्षण को लेकर ऐसा विवादित बयान दे दिया कि राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आगबबूला हो गए हैं ,उन्होंने राहुल गांधी को कड़ी चुनौती दे डाली है।
एलजेपी प्रमुख और मोदी सरकार के मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एक लंबी- चौड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की है।

जिसमें उन्होंने कहा राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस पार्टी की मानसिकता का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने हा कांग्रेस चाहती है कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में दिए गए आरक्षण को समाप्त कर दिया जाए। ये उनकी प्राथमिकताओं में रहा हैं।
'खत्म करना तो दूर, छेड़छाड़ करने की भी नहीं सोचना'
चिराग पासवान ने कहा जबकि संवैधानिक व्यवस्था को सुचारु रूप से रखने के लिए आरक्षण जरूरी है। ऐसे में आरक्षण को समाप्त करना तो दूर, कोई इसके प्रवाधान से छेड़छाड़ करने की भी नहीं सोच सकता ये अपराध होगा।
आरक्षण कांग्रेस का चुनावी जुमला
इसके साथ ही चिराग पासवान ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि जब मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) है तबतक न तो आरक्षण को कोई खतरा है और न ही संविधान को। उन्होंने कहा कांग्रेसी मानसिकता वाले लोग जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे बयानों का इस्तेमाल करते आए हैं। आरक्षण का मुद्दा कांग्रेस का चुनावी जुमला है, जिससे हम सबको सावधान रहने की जरूरत है।
कांग्रेस आरक्षण विरोधी
चिराग पासवान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि लंबे समय तक उनकी पार्टी की केंद्र में सरकार रही इसके बावजूद ना ही वो जातीय जनगणना करा पाई और ना ही ओबीसी आरक्षण को ही लागू कर पाई। जिससे साफ है कि कांग्रेस की सोच शुरू से आरक्षण विरोधी रही है।
चिराग पासवान ने कहा आरक्षण समाप्त करने की साजिश का दोष दूसरे पर गढ़ने वाली कांग्रेस की हकीकत यह है कि ये मानसिकता इन लोगों की ही है। दोनों गठबंधनों में कितना फर्क है कि एक ओर नेता प्रतिपक्ष आरक्षण समाप्त करने की सोच रखते हैं तो दूसरी तरफ एडीए के सर्वमान्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण के सभी प्रावधान को वैसे ही लागू रखने के लिए कृतसंकल्प हैं।
जानें क्या बोले थे राहुल गांधी
राहुल गांधी में अमेरिका के छात्रों ने जब सवाल पूछा कि जाति के आधार पर आरक्षण कब तक जारी रहेगा। इस प्रश्न का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा भारत में जाति आधारित आरक्षण को खत्म करने के बारे में कांग्रेस तब सोचेगी, जब देश में निष्पक्षता होगी।












Click it and Unblock the Notifications