क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

तेजस्वी से जलते थे नीतीश, ये उनकी अंतिम पलटी है: लालू यादव

By Anujkumar Maurya
Google Oneindia News

नई दिल्ली। आज पटना के गांधी मैदान में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की रैली हो रही है। इस रैली को 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ' का नाम दिया गया है। इस रैली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचे हैं। साथ ही जेडीयू के सांसद शरद यादव और अली अनवर भी इस रैली में पहुंचे हैं। कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद भी इस रैली में पहुंचे हैं। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस रैली में नहीं आ रहे हैं।। इस रैली की पल पल की अपडेट जानिए यहां।

4.58- हमारे दो साथी यहां आ रहे थे वह शहीद हो गए। उनकी हत्या की गई है, बाढ़ आई नहीं लाई गई है। सभी विधायकों और नेताओं से कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों की मदद करें। हम आप लोगों को अधिक समय नहीं दे पाए क्योंकि हमारा अधिकतर समय कोर्ट कचहरी में ही निकल गया। उन्होंने सभी विधायकों, नेताओं और जनता को धन्यवाद कहा। पुलिस और जिला प्रशासन को भी उन्होंने धन्यवाद कहा, क्योंकि उन्होंने इतनी भारी भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत की। साथ ही मीडिया का भी धन्यवाद किया। उन्होंने जोर से नारा लगाया- भाजपा हटाओ, देश बचाओ।

4.41- लालू यादव ने नीतीश कुमार को दलबदलू भी कहा। नीतीश कुमार को कोई सिद्धान्त नहीं है। वह बोले कि नीतीश कुमार दलित से नफरत करते हैं। नीतीश ने शराब बंद की तभी मैंने कहा था कि ऐसे शराब नहीं रुकेगी। शराबबंदी के नाम पर 40 हजार गरीब लोगों को जेल में बंद कर दिया। गरीब लोगों के लिए रिजर्वेशन की बात कही, लेकिन नीतीश कुमार ने नहीं किया ऐसा। नीतीश कुमार सच में पलटूराम है। लालू यादव जिंदाबाद के नारे भी खूब लगे। अस्पताल में बच्चों के मरने की बात पर भी लालू यादव ने टिप्पणी की। बाढ़ आई नहीं, बाढ़ को लाया गया। बांध बनाने में एक बार पैसा लगाए और अब फिर से गरीब का पैसे पानी में बहेगा। गरीब के पैसों से घपला किया गया है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

4.40- जब तेजस्वी यादव काम करने लगा तो मैंने उसे समझाया कि अच्छे से काम करना और कोई गलत काम मत करना। नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव से जलन थी। इसलिए नीतीश कुमार दिल्ली गए और नरेन्द्र मोदी और अमित शाह से मिलकर छल किया। बिहार की बेटी मीरा कुमार राष्ट्रपति होती, लेकिन नीतीश कुमार ने भाजपा का समर्थन कर दिया। लोग बोलते थे कि क्या नीतीश भाजपा में चले जाएंगे, मैं कहता था नहीं जाएंगे। दो अलग-अलग विचारों की पार्टियां एक हो गईं, सभी चौंक गए। नीतीश कुमार कहते थे कि मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।

पटना LIVE: लालू ने नीतीश पर बोला हमला, बताया छली इंसान

4.30- लालू प्रसाद यादव मंच पर बोलने पहुंचे तो पहले उन्हें पार्टी का चुनाव चिन्ह लालटेन भेंट किया गया और फिर उसके बाद शॉल ओढ़ाई गई। 27 अगस्त का दिन इसलिए रैली के निर्धारित किया ताकि सबकी छुट्टी रहे और किसी को भी रैली की वजह से कोई दिक्कत ना हो। भाजपा को हराने के लिए दिल पर पत्थर रखकर गठबंधन किया था। पता था कि नीतीश कुमार ठीक नहीं है, लेकिन कोई रास्ता नहीं था। वह बोले कि नीतीश कुमार छली है और उन्हें मैंने ही तैयार किया था। नीतीश यादव को शरद यादव ने बहुत मदद की। शरद यादव ने ही उन्हें केन्द्र में मंत्री बनाया था, अब शरद यादव को ही गाली दे रहे हैं। उन्होंने जनता को धन्यवाद कहते हुए कहा कि आपने आरजेडी को 80 एमएलए दिए। लालू यादव बोले कि नीतीश कुमार को हमने वचन दिया था, इसलिए उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया। उस समय मेरे दिल की सर्जरी हुई थी और डॉक्टर ने आराम करने को कहा था, फिर भी हमने रोज 10-10 मीटिंग कीं। हमारा चेहरा देखकर लोगों ने वोट दे दिया।

4.20- राबड़ी देवी बोलीं कि आखिर सीबीआई कितनी जांच करेगी और क्या जांच करेगी। कुछ मिला अब तक? कुछ होगा तब तो मिलेगा। जितना चाहे सीबीआई जांच करे। मैं न्योता देता हूं कि आकर सीबीआई मेरे घर में रहे और जांच करे। बिहार की जनता गवाह है कि भाजपा और नीतीश कुमार को बिहार से भगाया जाएगा। सभी लोगों को धन्यवाद किया और उनका स्वागत किया। सभी से उन्होंने एकजुट होने की अपील की। सभी नौजवान हमारे बच्चे जैसे हैं। पीएम मोदी तेज प्रताप पर हंसते हैं और बोलते हैं कि बांसुरी बजाता है। पीएम मोदी और नीतीश काले नाग है, जिन्हें भगाना है।

4.10- राबड़ी देवी ने कहा- सबका साथ सबका विकास हम करेंगे। मोदी सरकार पर राबड़ी देवी ने खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि इसी गांधी मैदान में पीएम मोदी की रैली हुई थी, लेकिन लोग नहीं दिख रही है। एक आज का दिन है, आप लोग इतनी बड़ी संख्या में आए हैं दूर-दूर तक फैले हैं। उन्होंने अपनों से छोटों को आशीर्वाद दिया और अपनों से बड़ों का आशीर्वाद मांगा। नीतीश कुमार पर भी उन्होंने हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार ने मर्डर किया है और वह लालू जी पर आरोप लगा रहा है। वह बोलीं कि दंगाइयों को भगाइये, देश बचाइये। पीएम मोदी ने कहा था कि नीतीश के डीएनए में खोंट है। भाजपा की सरकार में महिलाओं, मजदूरों, किसानों पर अत्याचार हो रहा है और आवाज को दबाने का काम हो रहा है। उन्होंने रैली में आने के लिए सभी लोगों का धन्यवाद भी अदा किया। वह बोलीं नीतीश-मोदी खजाना चोर, गद्दी छोड़। भाजपा हम पर केस करके डराना चाहती है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। पूरा परिवार हर जगह जाने के लिए तैयार हैं, जहां भी जाना होगा। हम लोग इनते सालों से झेल रहे हैं, क्योंकि बिहार की जनता हमारे साथ है। उन्होंने सभी से एकजुट होने की अपील भी की।

3.50- ममता बनर्जी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी देर हो गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ कि आप लोग आए और बात सुनकर चले गए, आप लोग बैठे हैं और सुन रहे हैं। इसका मतलब है कि आप दिल से इस संबोधन को सुन रहे हैं। अच्छे दिन के नाम पर 3 साल बीत गया, लेकिन कुछ नहीं किया भाजपा सरकार ने। बिहार की बाढ़ पीड़ित जनता के लिए दुख जताया। वह बोलीं कि केन्द्र की तरफ से लालू प्रसाद यादव को सीबीआई का डर दिखाया जा रहा है। वह बोलीं कि हम जनता की आवाज हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव जो भी करेंगे, हमारी पार्टी उनका पूरी तरह से समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि जो हमसे टकराएगा, वो चूर चूर हो जाएगा। उन्होंने नारा लगाया- सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखते हैं जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है। उन्होंने कहा लालू के नाम पर नीतीश कुमार ने वोट लिया और फिर धोखा दिया। मोदी सरकार एक भी दंगा संभाल नहीं सकती है। पंचकूला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। मध्य प्रदेश में किसानों को गोली मार दी गई। वह बोली कि सब रहेंगे, लेकिन भाजपा नहीं रहेगी, और जो उनके साथ रहेगा वह भी नहीं रहेगा। ममता बनर्जी बोलीं- मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वहीं होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है। वह बोलीं कि अगर कोई आवाज उठाता है तो भाजपा उन्हें जेल में डाल देते हैं। आप बार-बार 2022 की बात करते हो, पहले 2019 में तो जीत कर दिखाओ। वह बोलीं कि रोशनी चांद से होती है, सितारों से नहीं।

3.45- रैली में तेजप्रताप ने भी लोगों को संबोधित किया। वह बोले कि पापा सोचेंगे मैंने उनका भाषण चुरा लिया, उनके अंदाज में बोल रहा हूं, लेकिन मैं बोलूंगा। वह बोले आज मैं शंखनाद करूंगा। वह बोले मेरा अर्जुन मेरा भाई तेजस्वी है। असली लड़ाई शंखनाद के बाद होती है, हम शंखनाद करेंगे। पहले यादवों के अहिर की पगड़ी बांधेंगे कहकर हरे रंग की पगड़ी बांधी। वह बोले कि क्या भाजपा का कोई नेता शंख बजा लेगा, मुरली बजा लेगा? इसके बाद तेज प्रताप ने शंखनाद किया। नीतीश कुमार ने मोहन भागवत को बोला कि वह हाफ पैंट इसलिए पहनते हैं क्योंकि उनका दिमाग हाफ है। नीतीश कुमार पर हमला करके बोले कि वह आरएसएस की गोदी में जाकर बैठ गए। तेज प्रताप ने कहा कि आरएसएस ने आरोप लगाया कि आरएसएस के लड़कों को यहां से भगाया है। जो भी हिंदू-मुस्लिम की बातें करेगा, उसे मिटा देंगे। जाते-जाते तेज प्रताप ने जय बिहार का नारा लगाया।

पटना LIVE: तेज प्रताप ने किया शंखनाद, कहा-अब शुरू होगी लड़ाई

3.30- राम रहीम के मामले पर शरद बोले कि खट्टर को इस वक्त क्या डर है, जब केन्द्र सरकार ही उसके साथ है। हरियाणा जैसी पुलिस कहीं नहीं है, लेकिन सरकार की बाबा से दोस्ती होने की वजह से वह सही से काम नहीं कर पाए, उन्हें पता है कि बाबा की सरकार से दोस्ती है। बिहार के गरीबों ने इंकलाब किया। मुझे सत्ता का कोई मोह नहीं है। देश जुमलों से नहीं चलेगा, सच्चाई से चलेगा। वह बोले कि लोकतंत्र सच्ची बोली से चलता है। वह बोले मैं हमेशा किसानों और गरीबों के साथ खड़ा रहा हूं और हमेशा खड़ा रहूंगा। वह बोले कि संघर्ष का दौर है। अभी मुझे बहुत बोलना था, लेकिन समय की कमी के चलते बोल नहीं पा रहा हूं। बाद में फिर कभी जो कुछ बचा है वह सभी बोलूंगा। आज व्यक्ति के नाम से नारा लगता है, कभी किसी व्यक्ति से देश नहीं चलता। उन्होंने नारा लगाया 'इंकलाब-इंकलबा, जिंदाबाद, जिंदाबाद, जिंदाबाद'। उन्होंने एक और नारा लगाया- 'नौजवानों उठो-उठो, देश खतरे में है'।

3.20- शरद यादव ने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल हम पानी से (बाढ़) से मर जाते हैं। वह बोले कई साल पहले कांग्रेस ने ऐसी आपदा होने पर बिहार को 1000 करोड़ रुपए का राहत पैकेज दिया था, लेकिन इस बार उससे अधिक नुकसान होने पर भी सरकार ने सिर्फ 500 करोड रुपए का राहत पैकेज दिया है। आजादी के 70 साल बाद भी बिहार में बाढ़ के पानी में डूबकर 440 लोगों की मौत हो रही है। बिहार की जनता ने महागठबंधन को जनादेश दिया था, लेकिन नीतीश ने धोखा दिया, जबकि लोगों ने भरोसा किया था। देश में ऐसा राजनीतिक माहौल बन गया है कि मेरी छाया भी मुझसे बगावत कर रही है।

पटना LIVE: शरद यादव बोले, देश में ऐसा राजनीतिक माहौल बना है कि मेरी छाया भी मुझसे बगावत कर रही है

3.10- इस रैली में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी नहीं पहुंच सके हैं, लेकिन उन्होंने भी अपना संदेश पहुंचाया है। उनके संदेश को सबसे सामने पढ़ा गया। राहुल गांधी ने भी लोगों को अपने संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा समाज का हर तबका, देश और बिहार सरकार का विरोधी है।

3.00- पटना रैली में सोनिया गांधी ने किया फोन से संबोधन। हालांकि, यह संदेश लाइव नहीं था, यह संदेश पहले से रिकॉर्डेड था। सोनिया गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे इस पार्टी का मकसद सिर्फ भ्रष्टाचार करना है। पिछले तीन सालों में मोदी सरकार लोगों को रोजगार देने में नाकामयाब रही, उल्टा नोटबंदी के बाद बहुत से लोगों को रोजगार छिन गया। समाज के उपेक्षित और कमजोर के प्रति सरकार का रवैया देखकर दुख होता है। अस्पतालों में बच्चों की मौतें हो रही हैं। जैसा इस सरकार के शासनकाल में हो रहा है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। आज यह तय करने का वक्त आ गया है कि हम इतिहास की किस धारा के साथ चलेंगे। क्या हम उस धारा के साथ चलेंगे जो अपनी मनमानी करती है? नहीं, हम उस रास्ते पर चलेंगे जो बापू ने हमें सिखाया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। बिहार में जनादेश का अपमान हुआ है। सभी इस समय मिलकर एक मजबूत मुट्ठी बन चुके हैं और जल्द ही यह एक बड़ी ताकत बनेगी।

2.40- झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी लोगों को संबोधित किया और कहा- बिहार परेशानी में है। बीजेपी के शासनकाल में पूरे देश में बेरोजगारी है। नोटबंदी करवाकर इस सरकार ने लोगों को सड़कों पर खड़ा करवा दिया। मोदी सरकार के शासनकाल में किसानों ने आत्महत्या की पूरा देश भंवर में फंस गया है। गोवा की बात करते हुए वह बोले- मैंडेट मिलता है दूसरा पार्टी को, लेकिन सरकार भाजपा बना लेती है।

2.26- देश में 80 फीसदी तक आधार बन चुका है, लेकिन लोगों को उनका हक नहीं मिला है। बस इतना काम कर दो कि लोगों को उनका हक देने का काम कर दो। तेजस्वी से वह बोले कि आपकी जिम्मेदारी छिन गई, लेकिन अगर आप सेवा करोगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

2.25- उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे बनाने की बात भी उन्होंने कहा। हमने डिजिटल इंडिया के तहत लैपटॉप बांटे। हम लोगों को मुफ्त में मोबाइल देने वाले थे, मोदी सरकार ने हमारी योजना चोरी कर ली, अब सुना है कोई प्राइवेट कंपनी मुफ्त में मोबाइल देने वाली है।

पटना LIVE: शरद यादव बोले, देश में ऐसा राजनीतिक माहौल बना है कि मेरी छाया भी मुझसे बगावत कर रही है

2.21- भाजपा सरकार पर रोजगार, नोटबंदी आदि को लेकर हमला बोला। वह बोले रुपया काला-सफेद नहीं होता, गरीबों को बेवकूफ बनाया। बैंकों को बचाने के लिए पैसा जमा किया। इस लड़ाई में हम सभी साथ हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को डीएनए वाला चाचा कहा।

2.20- राम रहीम पर भी हमला बोला। हिंसा की निंदा की। वह बोले कि हमसे बड़ा भगवान का भक्त कौन होगा, हमें तो जहां बता दोगे हम वहीं भगवान मान लेंगे।

2.15- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी जनता को संबोधित किया। अपना संबोधन शुरू करते हुए रैली में आए भारी जनसैलाब के लिए अखिलेश यादव ने लालू प्रसाद यादव को बधाई दी। भाजपा ने देश के किसानों और गरीबों को पीछे कर दिया है।

2.10- आरजेडी नेता जयंत चौधरी बोले- नीतीश ने जनादेश के साथ धोखा किया। महागठबंधन को तोड़ने की वजह से जनता में आंक्रोश है। वह बोले कि सामाजिक क्रान्ति बिहार से शुरू हुई।

1.40- मैं कसम खाता हूं, जब तक भाजपा को दिल्ली की गद्दी से नहीं हटाएंगे, हम चैन से नहीं बैठेंगे। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला और कहा कि नीतीश अच्छे चाचा नहीं है, वह तो 28 साल के एक नौजवान से ही डर गए। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं।

01.36- ममता बनर्जी भी पहुंची लालू प्रसाद यादव की रैली में।

01.34- तेजस्वी यादव ने कहा जो लोग भ्रष्टाचारी, उन्हें याद रखिएगा। ये लोग दंगा-फसाद करवाते हैं। अलग-अलग जाति-धर्म होने के बावजूद हम सब एक हैं। आज मैं सभी का धर्मपुत्र बनकर खड़ा हूं। आप सभी लोग देश बचाइगा, भाजपा भगाइएगा। हम विकास की बात करते हैं और भाजपा आरएसएस के लोग विनाश की बात करते हैं। हम गरीबों की बात करते हैं ये अमीरों की बात करते हैं। आप लोगों को न्याय का साथ देना होगा। सभी लोग एकजुट हो जाइए और भाजपा को भगा दीजिए। क्या महंगाई कम हुई, क्या गरीबी दूर हुई? ये लोग गरीबों का कर्ज माफ नहीं करेंगे, अडानी-अंबानी का कर्ज तुरंत माफ करेंगे। ये मंडल और कमंडल की लड़ाई है और किसान की लड़ाई है। सभी लोग एकजुट होकर लड़ने का काम करें।

भाजपा भगाओ महारैली के जरिए लालू साधना चाहते हैं अपने ये मकसदभाजपा भगाओ महारैली के जरिए लालू साधना चाहते हैं अपने ये मकसद

12.45- कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद भी इस रैली के गवाह बनेंगे। वह भी रैली में हिस्सा लेने के लिए पटना के गांधी मैदान पहुंच चुके हैं।

पटना LIVE: आज लालू करेंगे रैली, अखिलेश और शरद यादव भी पहुंचे

12.20- लालू प्रसाद की रैली में अखिलेश यादव भी पहुंचे हैं।

पटना LIVE: आज लालू करेंगे रैली, अखिलेश और शरद यादव भी पहुंचे

12.10- जेडीयू के सांसद शरद यादव और अली अनवर इस रैली में हिस्सा लेने के लिए पटना के गांधी मैदान पहुंच चुके हैं।

पटना LIVE: आज लालू करेंगे रैली, अखिलेश और शरद यादव भी पहुंचे

लालू रैली: कार्यकर्ताओं के मनोरंजन के लिए रातभर अश्लील डांसलालू रैली: कार्यकर्ताओं के मनोरंजन के लिए रातभर अश्लील डांस

9.58- पटना के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट संजय कुमार अग्रवाल ने कहा है कि इस रैली के लिए 6000 से भी अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। इस रैली के लिए 64 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 32 गांधी मैदान के अंदर हैं और 32 बाहर हैं।

भाजपा भगाओ रैली: इन नेताओं के साथ लालू आज भरेंगे हुंकारभाजपा भगाओ रैली: इन नेताओं के साथ लालू आज भरेंगे हुंकार

9.52- रैली से पहले ही भाजपा नेता और राज्य स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने लालू प्रसाद और उनकी पार्टी पर बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदनशील न रहने का आरोप लगाया है। वह बोले न तो उन्होंने, ना ही उनकी पार्टी ने बाढ़ पीड़ितों की ओर ध्यान दिया।

Comments
English summary
LIVE UPDATES: lalu prasad yadav rally in patna
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X