तमिलनाडु: तिरूची में बारिश से तीन मंजिला इमारत गिरी, 11 लोग फंसे
चेन्नई। एक बड़ी खबर तमिलनाडु से आ रही है, यहां के तिरूची में बारिश से तीन मंजिला इमारत गिर गई है, जिसमें 11 लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत कार्य और बचाव कार्य जारी है।

आपको बता दें कि इस वक्त बारिश के कहर से आधा भारत परेशान है। बिहार और असम तो बाढ़ की चपेट में हैं ही, वहीं दूसरी ओर मुंबई भी बारिश के कारण बदसूरत नजर आ रही है। इस वक्त दक्षिण भारत भी बरसात के कहर से त्रस्त है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुरजरात, गोवा, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल और दमन दीव में बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications