अलविदा शशि कपूर: तिरंगे में लिपटे रोमांटिक स्टार को दी गई अंतिम विदाई, रो पड़ा आसमान

मुंबई। पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में आज दोपहर हिंदी सिनेमा के चार्मिंग अभिनेता शशि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। उनका सोमवार शाम निधन हो गया था, वह 79 वर्ष के थे। 1970 और 1980 के दशक के इस सितारे ने सोमवार को कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। शशि कपूर को पिछले कई वर्षों से किडनी से जुड़ी समस्या थी। शशि कपूर हिन्दी फ़िल्मों में लोकप्रिय कपूर परिवार के सदस्य थे।साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस तरह से वे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राजकपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले कपूर परिवार के तीसरे सदस्य बने थे।

शशि कपूर की अंतिम व‍िदाई, श्रद्धांजलि देने उमड़ा बॉलीवुड

बड़ी बातें

  • शशि कपूर का पार्थिव शरीर तिरंगे से लपेटा गया था।
  • पुलिस बैंड की धुनों के साथ उन्हें शस्त्र सलामी भी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सितारे मौजूद थे। जिनमें अमिताभ बच्चन , शाहरुख़ खान , सैफ अली खान और संजय दत्त के साथ कपूर परिवार के सभी लोग मौजूद थे।
  • सांताक्रूज के श्मशान घाट पर हुआ शशि कपूर का अंतिम संस्कार
  • अंतिम संस्कार से पहले तिरंगे में लिपटा अभिनेता शशि‍ कपूर का पार्थिव शरीर
  • अलविदा शशि कपूर: अंतिम विदाई में रो पड़ा आसमान भी...
  • अंत‍िम संस्‍कार के ल‍िए शश‍ि कपूर का पार्थ‍िव शरीर सांताक्रूज श्‍मशान घाट ले जाया गया है।
  • LIVE: श्मशान घाट पहुंचा शशि कपूर का पार्थिव शरीर
  • अम‍िताभ बच्‍चन, रणधीर कपूर, अभ‍िषेक बच्‍चन, शक्‍त‍ि कपूर, ऋषि कपूर सह‍ित पूरा कपूर खानदान मौजूद है।
  • मुंबई में पिछले 24 घंटे से बार‍िश हो रही है, इस बीच ट्विटर पर शशि‍ कपूर के फैंस ने भावुक संदेश लिखे जिसमें बारिश का होना शशि‍ कपूर की मौत पर आसमान का रोना बताया गया
  • तेज बारिश में शशि कपूर की बॉडी पहुंची घर, यूएस से लौटे बेटा-बेटी
  • अभिनेता के पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे शशि कपूर के घर 'जानकी कुटीर' ले जाया गया है, जहां अंतिम दर्शन के लिए शव रखा गया है
  • LIVE: तिरंगे में लिपटा अभिनेता शशि‍ कपूर का पार्थिव शरीर
  • मुंबई पुलिस ने अस्पताल के बाहर सुरक्षा का अच्छा इंतजाम किया है
  • ट्रैफिक पुलिस को भी ब्रीफिंग दी है कि जब अस्पताल से पार्थिव शरीर को ले जाया जाए तब मुंबई की सड़कों पर ट्रैफिक स्मूथ रखा जाए।
  • LIVE: श्मशान घाट पहुंचा शशि कपूर का पार्थिव शरीर
  • यूएस के न्यूज नेटवर्क CNN और यूके के दो बड़े अखबारों द गार्जियन और बीबीसी ने भी कपूर के निधन की खबर को पब्लिश किया है
  • जानकारी के मुताबिक़ शांताक्रूज के श्मशान घाट में दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा
  • शशि कपूर के निधन से अमिताभ बच्चन गमगीन हैं, उन्होंने ब्लॉग के जरिए अपने इस दोस्त को भावभीनी श्रद्धांजली दी है।
  • शशि कपूर की बेटी संजना और बेटा करण सोमवार रात को ही मुंबई पहुंच गए थे।
  • अभिनेता ऋषि कपूर दिल्ली से शूटिंग बीच में छोड़कर मुंबई आ गए हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+