Live News: जयंती के खुलासे के बाद बीजेपी राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराएगी केस!

नई दिल्ली। आपको इस पेज पर मिलेगी देश,दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर,ताज़ा खबरों के लिये कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें।

प्रस्तुत है 30 जनवरी की प्रमुख खबरें...

Rahul-Gandhi

10:00 बजे। पर्यावरण के लिहाज से संवेदनशील ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए 31 जुलाई से इस क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल से चलने वाले व्यावसायिक वाहन चलाने पर रोक लगा दी जाएगी।

9:30 बजे। आसाराम मामले के गवाह रहे अखिल कुमार गुप्ता की हाल ही में हुई हत्या पर मृतक के पिता नरेश गुप्ता ने आसाराम की बेटी पर हत्या करवाए किए जाने का शक जाहिर किया है।

9:00 बजे। कांग्रेस से इस्तीफे की टाइमिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर जयंती नटराजन ने कहा है कि वह इंतजार कर रही थीं कि पार्टी आलाकमान से उन्हें न्याय मिलेगा।

8:30 बजे। बीजेपी के हमलावर रुख पर टिप्पणी करते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है, 'बीजेपी चुनाव से पहले ही विपक्ष की तरह दिख रही है।'

8:00 बजे। आम आदमी पार्टी शनिवार को दिल्ली चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी।

7:00 बजे। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में शिया मस्जिद के पास धमाका। कई बच्चों समेत करीब चालीस लोगों की मौत।

6:00 बजे। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में ठीक एक साल बाद 'आप' की सरकार बनेगी।

5:30 बजे। महात्‍मा गांधी की पुण्‍यतिथि के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधी स्‍मृति पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी।

5:00 बजे। अगले तीन माह तक रक्षा सचिव आरके माथु र अगले तीन माह तक डीअारडीओ का अतिरिक्‍त जिम्‍मा संभालेंगे। आपको बता दें कि 31 जनवरी यानी कल डीआरडीओ प्रमुख डॉक्‍टर अविनाश चंदर का कार्यकाल समाप्‍त हो रहा है।

4:30 बजे। ऑस्‍ट्रेलिया के पर्थ में इंग्‍लैंड के हाथों भारत को 3 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारतीय टीम वनडे सीरीज से भी बाहर हो गई है।

4:00 बजे। जम्‍मू कश्‍मीर के राज्‍यपाल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

3:50 बजे। पाकिस्तान के सिंध प्रोविंस के शिकारपुर में एक इमामबरगाह में हुए ब्‍लास्‍ट में 20 लोगों की मौत हो गई और 55 लोग घायल हो गए।

3:38 बजे। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से बीजेपी के पांच सवालों का आज दूसरा दिन।

3:30 बजे। सारधा घोटाले में सीबीआई ने टीएमसी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय से चार घंटे तक पूछताछ की।

3:00 बजे। दिल्‍ली बीजेपी प्रभारी चुनावों के मद्देनजर पार्टी वर्कर्स को चिट्ठी लिखकर मतभेद भुलने और चुनावों पर ध्‍यान लगाने को कहा।

2:30 बजे। पिछले महीने नई दिल्ली में हुए उबर बलात्कार मामले में 25 वर्षीय पीड़िता ने टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी के खिलाफ अमेरिका की एक अदालत में वाद दायर कर कहा है कि कंपनी चालकों के बारे में पर्याप्त छानबीन नहीं करती और उसकी 'लापरवाही तथा फर्जीवाड़े' की वजह से उसे बलात्कार जैसी घटना का सामना करना पड़ा।

1:45 बजे। जयंती नटराजन के खुलासे के बाद बीजेपी नेता सुब्रहमण्‍यम स्‍वामी ने कहा कि जयंती की चिट्ठी प्रिवेंशन ऑफ करप्‍शन एक्‍ट के तहत एक अहम सुबूत बन सकती है। स्‍वामी का कहना वह इस संभावना पर भी विचार कर सकते हैं कि क्‍या राहुल गांधी के खिलाफ कोई केस चलाया जा सकता है।

12:53 बजे। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। जयंती ने चेन्‍नई में अपनी प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया है। विस्‍तार से पढ़ें पूरी खबर

12:30 बजे। कांग्रेस की पूर्व नेता जयंती नटराजन की प्रेस कांफ्रेंस शुरू। जयंती ने कहा उनके लिए आज का दिन काफी दर्द भरा।

12:20 बजे। दिल्‍ली के पुलिस कमिश्‍नर बीएस बस्‍सी ने कहा एसआईटी ने शशि थरूर से पूछताछ की है और अगर जरूरत पड़ी तो उन्‍हें फिर से बुलाया जाएगा।

11:35 बजे। बीएसएफ आईजी आदित्‍य मिश्रा ने कहा, पाकिस्‍तान की ओर से लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं लेकिन अभी तक कोई भी कोशिश सफल नहीं हो सकी है।

11:30 बजे। भारत में चीन के राजदूत युचेंग ने नए विदेश सचिव एस जयशंकर से मुलाकात की।

11:25 बजे। पर्थ में भारत और इंग्‍लैंड के बीच जारी वनडे मैच में भारत के पांच विकेट गिरे।

11:20 बजे। पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन के आरोपों की जांच कराएगा पर्यावरण मंत्रालय।

11:00 बजे। ऑस्‍ट्रेलिया के पर्थ में जारी भारत और इंग्‍लैंड वनडे में विराट कोहली और सुरेश रैना आउट हो गए हैं। भारत का स्‍कोर इस समय 163/3 है। फिलहाल 31 ओवरों का खेल खत्‍म हो चुका है।

10:45 बजे। देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट का रुख देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह करीब 9.32 बजे 17.07 अंकों की गिरावट के साथ 29,664.70 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 6.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,945.65 पर कारोबार करते देखे गए।

10:20 बजे। जयंती नटराजन के बयान के बाद कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया। पार्टी ने इस तरह के आरोपों को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताते हुए कहा जयंती नटराजन का रवैया गलत।

10:15 बजे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजघाट जाकर महात्‍मा गांधी को उनकी पुण्‍यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि दी।

9:30 बजे। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन का खुलासा। कहा गांधी परिवार की ओर से कुछ खास कॉरपोरेट्स के पक्ष में काम करने के लिए डाला गया था दबाव। जयंती आज इस मौके पर दोपहर में एक प्रेस कांफ्रेंस कर जवाब देंगी।

9:00 बजे। महात्‍मा गांधी की पुण्‍यतिथि के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट। लिखा बापू की हिम्‍मत हमेशा दूसरों को प्रेरणा देती रहेगी।

सुबह 7:35 बजे। सुनंदा पुष्कर हत्याकांड मामले में उनके बेटे को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया।

सुबह 7:30 बजे। ट्राईसीरीज के आखिरी लीग मैच में आज इंग्लैंड के खिलाफ भारत का मुकाबला. सुबह 8.50 मिनट पर शुरु होगा मैच

सुबह 7:00 बजे। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के एक होटल में एक एनआरआई का शव संदिग्ध हालत में मिला, दुबई से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+