जयंती नटराजन का कांग्रेस से इस्‍तीफा कहा, अब पार्टी में वैसी बात नहीं जो पहले थी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलकर राजनीतिक खलबली मचाने वाली पूर्व केंद्रीय पर्यावरण एवं संसाधन मंत्री जयंती नटराजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी से इस्‍तीफे का ऐलान कर दिया। उन्‍होंने पत्रकारवर्ता में कहा कि मेरा लिखा लेटर जब न्यूज पेपर में छपा तो मुझे लगा कि इस मामले पर अपना रुख मुझे साफ करना चाहिए। नटराजन ने इसे बेहद दुखद बताते हुए कहा कि मेरे लिए ये दर्द भरे पल हैं क्योंकि मेरा परिवार कांग्रेस के साथ उस वक्‍त से है जब इसका गठन हुआ था।

 Jayanthi Natarajan

नटराजन ने कहा कि 17 नवंबर को मैं किसी यात्रा पर थी तो अजय माकन ने कॉल करके मुझे दिल्ली बुलाया। मैं नीतियों पर मोदी की आलोचना करना चाहती थी (स्नूपगेट पर नहीं), इसलिए नाखुश थी। मगर मुझे पार्टी ने ऐसा करने के लिए कहा। उन्‍होंने कहा कि मेरा राज्य के संगठन से कोई विवाद नहीं। समस्या हाई कमान से है। मुझे मैडम सोनिया गांधी से मिलने का वक्त नहीं दिया गया। मुझे नहीं पता कि कांग्रेस प्रवक्ता पद से मुझे क्यों हटाया गया। मैंने कुछ गलत नहीं किया था, मगर हाईकमान ने साइडलाइन कर दिया।

नटराजन ने कहा कि मैं ऐसे परिवार से हूं जिसके खून में कांग्रेस है। यूथ कांग्रेस के दिनों से यह मेरे खून में है। कांग्रेस छोड़ने जैसे खबरों पर नटराजन ने कहा कि मुझे दुख है कि कांग्रेस पार्टी इस हालत में पहुंच गई है। कांग्रेस सदस्य के रूप में अपने पोजिशन पर मुझे विचार करना पड़ेगा।। कांग्रेस का शुक्रिया अदा करते हुए उन्‍होंने कहा कि देश और पार्टी की सेवा के लिए मुझे जो मौके दिए गए, उसके लिए मैं पार्टी की बेहद शुक्रगुजार हूं।

नटराजन ने कहा कि मैंने मंत्री के रूप में हर कदम कानून के मुताबिक और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उठाया। मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष की तरफ से कई गुजारिशें और मेमो मिले। उनके ऑफिस ने मुझे पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखने के लिए कहा।'

उल्‍लेखनीय है कि यूपीए सरकार में अहम मंत्रियों में शुमार की जाने वाली जयंती ने राहुल पर कॉर्पोरेट्स को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। नटराजन यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि उद्योग जगत के इशारे और राहुल गांधी के इशारे पर मुझसे मंत्री पद से इस्तीफा लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+