बड़ी खबरें: सोनिया गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्षिप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।
प्रस्तुत हैं 18 दिसंबर की खबरें-

11:30 बजे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जुकाम और अस्थमा से जूझ रहीं सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
11:00 बजे। बेंगलुरु की एक निचली अदालत ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के लिए ट्वीटर के ज़रिये प्रोपेगंडा करने के आरोप में गिरफ्तार मेहदी मसरूर बिस्वास की पुलिस रिमांड 15 दिनों के लिए बढ़ा दी है।
10:30 बजे। मिथिलांचल, कोसी, पूर्व और उत्तर बिहार के कई जिलों में गुरुवार की रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भयवश लोग घरों से बाहर खुले स्थान पर आ गए। यह झटके 15 से 20 सेकेंड तक महसूस किए गए।
10:00 बजे। आरएसएस के अनुषांगिक संगठन धर्मजागरण समिति के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश्र्वर सिंह का कहना है कि 2021 तक देश के मुस्लिम और ईसाइयों को हिंदू बना लिया जाएगा।
8: 55 बजे। इंडिया टुडे और सिसेरा ग्रुप सर्वे के मुताबिक दिल्ली की जनता की राय में भाजपा मंहगाई रोकने में सबसे सक्षम पार्टी है।
8:30बजे। बुधवार को पाकिस्तान में दूसरा आतंकी हमला हो गया। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में दो बम विस्फोट हुए हैं। ये दोनों ही विस्फोट गर्ल्स कॉलेज के बाहर हुए हैं।
8: 00 बजे। हाफिज सईद की धमकी पर भारत ने करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा है कि दिल्ली दूर है।
7:30 बजे। समाचार एजेंसियों के मुताबिक इराक में आईएसआईएस आतंकियों ने शादी से इंकार करने पर 150 से ज्यादा महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया।
7:00 बजे। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पेशावर के आर्मी स्कूल में तहरीक-ए-तालिबान के आतंकवादियों द्वारा बच्चों के बर्बर कत्लेआम के बाद आतंकवाद के केसों में फांसी की सजा पर लगी रोक हटा दी है।
5:38 बजे। बुधवार को गुड़गांव में तीन जगहों पर बम होने की झूठी खबर देनेवाला शख्स गिरफ्तार। सुशांत लोक में फल की दुकान पर सेल्स मैन है आरोपी। चोरी की सिम से किया था कॉल।
5:11 बजे। पाकिस्तान सरकार से उम्मीद करता हूं कि वह लखवी की जमानत पर रोक लगाने के लिए ऊपरी अदालत में अपील करेगी।
- राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री।
5:10 बजे। मुंबई हमले के आरोपी आतंकवादी लखवी को मिली बेल पर उज्जवल निकम ने कहाः बेल पर रोक लगनी चाहिए। मैं इसके लिए पाकिस्तान की प्रॉसेक्यूशन एजेंसी से आग्रह करूंगा। मुंबई हमला मामले में पब्लिक प्रॉसेक्यूटर हैं उज्जवल निकम।
5:00 बजे। आम आदमी पार्टी का प्रेस कॉन्फ्रेंस। प्रशांत भूषण कर रहे हैं मीडिया को संबोधित। मौजूदा मंत्री रविशंकर प्रसाद और पूर्व मंत्री मनीष तिवारी पर आम आदमी पार्टी ने लगाया आरोप। मनीष तिवारी ने मंत्री पद पर रहते हुए रिलायंस से लिए पैसे। मामले में प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट ने पीआईएल दायर की।
4:45 बजे। अमर सिंह के आवास पर अचानक पहुंचे एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह। अमर सिंह के एसपी में शामिल होने की अटकलें और तेज।
4:17 बजे। केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा, 'पाक एक तरफ दावा कर रहा है कि आतंकवाद से लड़ना चाह रहा है, वहीं पाक कोर्ट में लखवी को राहत दिया जाना, यह दोहरी नीति घातक है और पूरी दुनिया को इस बात को समझना होगा। पाकिस्तान को भी यह बात समझनी होगी।'
3:50 बजे। सीबीआई की स्पेशल टीम ने NHRM घोटाले में कानपुर से देशराज सिंह को गिरफ्तार किया।
3:20 बजे। सांप्रदायिक घटनाओं पर विपक्ष द्वारा पीएम के जवाब की मांग पर हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित।
3:10 बजे। मुलायम सिंह ने संसद के गेट पर योगी आदित्यनाथ को गले लगाया।
2:50 बजे। मुंबई हमलों के आरोपी जकीउर्रहमान लखवी को पाकिस्तान की कोर्ट ने जमानत दे दी है। उसपर आतंकियों को मुंबई हमले के दौरान निर्देश देने के गंभीर आरोप हैं। लखनऊ लश्कर ए तैयबा का खूंखार आतंकी है और इस समय पाकिस्तान के रावलपिंडी जेल में बंद है। विस्तार से पढ़ें खबर
2:29 बजे। आईटीओ पर मेट्रो का ट्रायल आज से शुरू। मंडी हाउस से आईटीओ के बीच चलेगी ट्रेन।
2: 15 बजे। धर्म-परिवर्तन के नाम पर राज्यसभा में चर्चा शुरू।
2:0 बजे। हरियाणा के गुड़गांव के आर्केडिया कॉमेशियल कॉम्प्लेक्स में आज फिर बम होने की खबर फैल गई।। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है।
1:53 बजे।IIT JEE मेन 2015 के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन।
1: 50 बजे। राज्यसभा दो बजे तक के लिए स्थगित।
1:42 बजे। जम्मू-कश्मीर के बोर कैंप में बीजेपी के काफिले पर हमला। बीजेपी के लिए प्रचार करने गए थे सिद्धू। गाड़ियों पर पथराव किया गया, 5 पुलिसवाले घायल।
1:15 बजे। धर्मांतरण के मुद्दे पर हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित।
1:00 बजे। दूसरे दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 221/4
12:28 बजे। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जयललिता की जमानत 4 महीने बढ़ी।

12:26 बजे। सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट से स्पेशल बेंच गठित करने को कहा जो 3 महीने में अपील पर निर्णय लेगा। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई रोजना करने का आदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर
12:20 बजे। ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा। शॉन मार्श 32 रन बनाकर आउट। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200/4।
12:05 बजे। SC ने नौकरियों और शिक्षा में मराठाओं को 16% आरक्षण पर रोक के मुंबई HC के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया। कहा, 'यह केवल अंतरिम आदेश है, HC को फैसला करने दिया जाए।'
11:48 बजे। सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के यौन शोषण के आरोपी जज को प्रशासनिक एवं निरीक्षणात्मक भूमिकाएं निभाए जाने से वंचित किया।
11:33 बजे। राज्यसभा में पीएम मोदी के नहीं होने पर हंगामा। पीएम को बुलाए जाने की मांग कर रहा है विपक्ष।
10:58 बजे। उमेश यादव (35-2) की उम्दा गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने गाबा क्रिकेट मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को चायकाल तक आस्ट्रेलिया की पहली पारी में 121 रनों पर तीन विकेट झटक लिए।
9:39 बजे। भारत ने अब तक के अपने सबसे वजनी और अगली पीढ़ी के रॉकेट 'भू-स्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान' (जीएसएलवी-मार्क3) का गुरुवार को प्रक्षेपण किया। यह अपने साथ मानवरहित क्रू मॉड्यूल भी लेकर गया है। करीब 630 टन वजनी जीएसएलवी-मार्क3 के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती बुधवार को सुबह नौ बजे शुरू हुई थी।
9:20 बजे। शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी
देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.29 बजे 319.42 अंकों की तेजी के साथ 27,029.55 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 96.95 अंकों की तेजी केसाथ 8,126.75 पर कारोबार करते देखे गए।
9:15 बजे। कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की खबर है। कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों तथा अलगाववादी आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो जारी है।
9:02 बजे। मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान मिस्र का एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें मिस्र के दो और यूएई के भी दो अधिकारियों की मौत हो गई।
8:45 बजे। ब्राजील की स्टार धाविका वांडा गोम्स प्रति डोपिंग को लेकर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सितम्बर में लिए गए सैम्पल के आधार पर 26 साल की वांडा के मूत्र में प्रतिबंधित दवा के अंश पाए गए हैं। ब्राजील एथलेटिक्स महासंघ ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। वांडा ने बी-सैम्पल देने से इंकार कर दिया था।

8:30 बजे। योगगुरू बाबा रामदेव ने पेशावर हमले के लिए पाकिस्तान को ही जिम्मेदार ठहराया है।
8: 20 बजे। मुंबई आतंकी हमले (26/11) के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद ने उगला जहर कहा कि पेशावर हमले के पीछे भारत का हाथ।
8: बजे। ब्रिस्बेन टेस्ट : भारत की पहली पारी 408 रनों पर सिमटी। देखें: स्कोर-कार्ड
7: 40 बजे। आज झारखंड और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। अंतिम चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा।
7:32 बजे। हैदराबाद में स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत हो गई है।
सुबह 7: 30 बजे। पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है, यूपी में ठंड के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। पढ़े: पूरी खबर: उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, यूपी में पांच की मौत
7:00 बजे। ब्रिस्बेन में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। देखें: स्कोर-कार्ड












Click it and Unblock the Notifications