26/11 का मुख्‍य आरोपी जकी-उर-रहमान लखवी जमानत पर रिहा

कराची। जिस बात का डर था वही हुआ। छह वर्ष पहले मुंबई पर हुए आतंकी हमले 26/11 की सुनवाई में जल्‍दी करने की बजाय पाकिस्‍तान की अदालत ने इस मामले के मुख्‍य आरोपी जकी-उर-रहमान लखवी को जमानत पर रिहा कर दिया।

पाक अदालत ने यह कदम लश्‍कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद के उस बयान के बाद उठाया है जिसमें उसने भारत पर हमला करने की धमकी दी थी।लाहौर में बुधवार को एक रैली में बोलते हुए सईद ने भारत पर पेशावर हमले का आरोप लगाया था और साथ ही भारत पर हमले की धमकी दी थी।

पाक अदालत ने यह कदम लखवी के खिलाफ सुबूत न होने की वजह से उठाया है। हमले का मास्‍टरमाइंड हा‍फिज सईद पहले ही पाक में आजाद घूम रहा है। लखवी फिलहाल रावलपिंडी की जेल में बंद है और उसे पांच लाख के मुचलके पर रिहा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+