बड़ी खबरें: एलसी गोयल होंगे नए केंद्रीय गृहसचिव

नई दिल्ली। आपको इस पेज पर मिलेगी देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर, ताज़ा खबरों के लिये कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें। इस पेज पर आपको मिलेंगी दिन भर की फटाफट खबरें।

प्रस्तुत है 4 फरवरी की प्रमुख खबरें...

amil goswami

11:00 बजे। नए गृह सचिव के तौर पर एलसी गोयल संभालेंगे पदभार।

10:30 बजे। दिल्ली चुनाव में अधिकांश सर्वेक्षण में आप को बढ़त दिखाये जाने के बीच केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव के नतीजों को केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज पर जनमत संग्रह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

10:00 बजे। दिल्ली में चुनाव प्रचार खत्म होने से 19 घंटे पहले अमित शाह ने बुलाई पार्टी की बैठक। पीयूष गोयल, सतीश उपाध्याय, प्रभात झा, अनंत कुमार, निर्मला सीतारमन, धर्मेंद्र प्रधान और रामलाल को न्योता।

9:10 बजे। गृहसचिव अनिल गोस्वामी को हटाया गया

9:00 बजे। सांसद साक्षी महराज पर कार्रवाई करेगी बीजेपी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें पार्टी से निकाला जा सकता है।

8:30 बजे। दिल्ली के मायापुरी में पुलिस ने अवैध शराब की 50 पेटी जब्त की। चुनाव में इस्तेमाल होने की आशंका।

8:00 बजे। तिलक नगर रैली में अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर हमला किया और कहा कि सिख दंगों पर राजनीति कर रही है बीजेपी।

7:30 बजे। महिला सुरक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि इनका बस चले तो सारी औरतों को कमरें में बंद करक ताले लगा दें, हो गई महिला सुरक्षा।

Live News of 4rth February : Focus on Delhi Elections, World Cup and ISIS News

7:00 बजे। गृह सचिव अनिल गोस्वामी को पीएमओ से समन भेजा गया। टीएमसी के पूर्व सांसद मतंग सिंह की गिरफ्तारी मसले पर हुई पेशी। गृह सचिव गोस्वामी ने PMO को दी सफाई।

6:40 बजे। मध्य प्रदेश के नगर निगम चुनावों में बीजेपी का बोलबाला। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और छिंदवाड़ा में बीजेपी ने जीत हासिल की।

6.08 बजे। सवाल-5 अरविंद केजरीवाल ने उन चारों कंपनियों को क्या फायदा पहुंचाया- निर्मला सीतारमण

6.03 बजे। सवाल-4 जिन चार कंपनियों ने 50-50 लाख का आम आदमी पार्टी को आधी रात को चंदा दिया उनके डॉयरेक्टर एक कैसे हैं, इन तीनों कंपनियों के डॉयरेक्टर्स को अरविंद केजरीवाल सरकार ने नोटिस जारी किया था। ऐसे में उन्ही से चंदा कैसे लिया- निर्मला सीतारमण

6.00 बजे। सवाल-3 दिल्ली सड़के पहले सी जाम से जूझ रही हैं ऐसे में आप 5000 और बसों को सड़क पर कैसे उतारेगी, आखिर कैसे यातायात से निपटेगी- निर्मला सीतारमण

5.59 बजे। सवाल-2 दिल्ली की में झुग्गियों के विकास के लिए आम आदमी पार्टी के मैनीफेस्टों में क्यों कुछ भी नहीं कहा गया- निर्मला सीतारमण

5.52 बजे। सवाल-1 पूर्वोत्तर नागरिकों के लिए के लिए आम आदमी पार्टी के मैनीफेस्टों में क्यूं एक भी लाईन नहीं है- निर्मला सीतारमण

5.51 बजे। भाजपा प्रेस कांफ्रेंस करके आम आदमी पार्टी से पांच सवाल पूछ रही है।

5.50 बजे। गृह सचिव अनिल गोस्वामी को हटाने के लिए राजनाथ सिंह ने मंजूरी दी।

5.05 बजे। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 117.03 अंकों की गिरावट के साथ 28,883.11 पर और निफ्टी 32.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,723.70 पर बंद हुआ।

4.59 बजे। टीएमसी सांसद को जमानत पर रिहा किया गया।

4.52 बजे। सारदा चिट फंड घोटाले में सीबीआई ने टीएमसी सांसद श्रृंजॉय घोष को गिरफ्तार किया।

4.18 बजे। दिल्ली एक लघु भारत है- नरेंद्र मोदी

4.16 बजे। लोग मुझसे भी पूछते हैं कि आपने भी आप को डोनेशन दिया है क्या- नरेंद्र मोदी

4.14 बजे। नार्थ ईस्ट के भाईयों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है, पार्टी ने अपनी टाइपिंग की गलती मान ली है- नरेंद्र मोदी

4.11 बजे। जो खुद चुनाव जीत नहीं पाते उन्हें लोग देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे- नरेंद्र मोदी

4.07 बजे। विरोधी पचा नहीं पा रहे हैं कि गरीब का बेटा पीएम कैसे बन गया- नरेंद्र मोदी

4.04 बजे। अगर आपको अपनी जिंदगी बदलनी है तो विकास के लिए मुझे अपनी ताकत दे- नरेंद्र मोदी

4.03 बजे। दिल्ली के चुनाव में से अरविंद केजरीवाल का नामांकन रद्द नहीं किया जा सकता- हाई कोर्ट

4.01 बजे। मेरी राजनीति का एक ही मकसद है विकास- नरेंद्र मोदी।

3.58 बजे। दिल्ली को बदलने में एक मिनट की भी देरी नहीं की जाएगी- नरेंद्र मोदी

3.56 बजे। दिल्ली के अंबेडकर नगर में पीएम मोदी रैली को संबोधित कर रहे हैं।

3.53 बजे। दिल्ली के अंबेडकर नगर में पीएम मोदी चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे।

3.33 बजे। दिल्ली में राहुल गांधी रोड़ शो कर रहे हैं।

3.16 बजे। आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव प्रेस कांफ्रेंस करके टीवी चैनल के सर्वे पर सवाल उठा रहे हैं।

1.58 बजे। सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ में गुजरात के पूर्व डीजीपी पीसी पांडे को सीबीआई अदालत ने क्लीन चिट दी।

1.43 बजे। हां मैने जयंती नटराजन को कहा कि पर्यावरण और आदिवासियों के हको को बचाये, मैं किसी से डरता नहीं- राहुल गांधी।

1.28 बजे। दिल्ली को 6 महीने के भीतर 1.50 प्रति यूनिट बिजली देंगे- राहुल गांधी

1.25 बजे। दिल्ली में चुनावी सभा में राहुल गांधी पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर हमला बोल रहे हैं।

1.19 बजे। केजरीवाल के पास चंदे के रूप में काला धन लेने के सवालों का जवाब नहीं है- रविशंकर प्रसाद

1.13 बजे। काला धन को सफेद धन कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल- रविशंकर प्रसाद

1.11 बजे। भाजपा अपनी प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्ट के चंदे पर निशाना साधा है, आप से दागे चार सवाल।

1.04 बजे। आम आदमी पार्टी के चंदा घोटाले पर सीबीआई जांच के लिए हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर।

12.51 बजे। ईवीएम में गड़बड़ी मामले पर चुनाव आयुक्त से मिलने पहुंचे आशीष खेतान और आशुतोष।

12.39 बजे। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को सीपीएम करेगी समर्थन।

12.35 बजे। दिल्ली चुनाव के लिए अमित शाह वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

12.34 बजे। गृहमंत्री ने गृह सचिव अनिल गोस्वामी से मतंग सिंह की गिरफ्तारी को रोकने के मामले में सफाई मांगी।

12.32 बजे। ईवीएम मशीनों में धांधली को लेकर अरविंद केजरीवाल आज चुनाव आयोग से मिलेगे।

11.51 बजे। सुनंदा पुष्कर हत्याकांड में सुनंदा के पुत्र से एसआईटी आज करेगी पूछताछ।

11.50 बजे। ईवीएम मशीनों में धांधली के बयान पर चुनाव आयोग अरविंद केजरीवाल पर कर सकता है कार्यवाही।

11.48 बजे। मध्यप्रदेश नगर निगम चुनाव में बीजेपी आगे। सभी सीटों पर बीजेपी को बढ़त।

11.45 बजे। जॉर्डन के पॉयलट को जिंदा जलाने के बाद जॉर्डन ने अलकायदा के दो आतंकियों को फांसी पर चढ़ाया।

11.28 बजे। ताइवान प्लेन क्रैश में मरने वालों की संख्या 8 पहुंची, विमान में 58 यात्री सवार थे।

11.24 बजे। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का राम रहीम की फिल्म एमएसजी पर रोक से इनकार, केंद्र, सेंसर बोर्ड को नोटिस भेजा, 3 मार्च को अगली सुनवाई।

11.09 बजे। वोटर लिस्ट में अरविंद केजरीवाल का नाम नियमानुसार सही दर्ज है- चुनाव आयोग हाई कोर्ट में

11.06 बजे। चुनाव प्रचार के दौरान भावुक हो गयी किरण बेदी, लोगों का समर्थन देखकर रो पड़ी।

10.32 बजे। ताइपेई में विमान क्रैश, 2 लोग के मरे कई घायल।

10.27 बजे। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओ से इनकार नहीं- केसी त्यागी

10:15 बजे। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबारों में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.38 बजे 68.59 अंकों की तेजी के साथ 29,068.73 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 17.05 अंकों की तेजी के साथ 8,773.60 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 129.71 अंकों की तेजी के साथ 29,129.85 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 32.60 अंकों की तेजी के साथ पर 8,789.15 पर खुला।

वनइंडिया विशेष- झारखंड में माओवादियों ने किया नरसंहार, जानिए क्या हैं इनकी मांगें
9: 55 बजे। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने एक व्यवसायी और एक भारतीय प्रकाशक के खिलाफ दो अरब रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा पूर्व राष्ट्रपति और पीपीपी के उपाध्यक्ष आसिफ अली जरदारी पर लगाए गए आरोपों को लेकर दायर किया गया है। समाचार-पत्र 'डॉन' की वेबसाइट की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, कराची में रहने वाले व्यवसायी सदरुद्दीन हशवानी ने अपनी जीवनी में पूर्व राष्ट्रपति पर 2008 में मैरियट होटल पर हुए बम हमले में उनकी संलिप्तता का आरोप लगाया है, जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

9:13 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस पर वहां की जनता को बधाई दी और कहा कि भारत व श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध अटूट है। मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, "मैं श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस पर वहां की जनता को बधाई देता हूं। दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साझा मूल्यों से जुड़े संबंध अटूट हैं।"

प्रधानमंत्री ने लिखा, "मैं आने वाले वर्षो में श्रीलंका के विकास की कामना करता हूं। मैं महीने के अंत में राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना के भारत दौरे का इंतजार कर रहा हूं।" श्रीलंका को लिपासा/जोशआ लुईस कानून के तहत ब्रिटिश शासन से चार फरवरी, 1948 को आजादी मिली थी।

8:49 बजे। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के तीसरे चरण में हुए चुनाव की मतगणना बुधवार को सुबह नौ बजे शुरू हो गई। इस चरण में चार नगर पालिक निगम सहित 11 नगर निकायों में मतगणना हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुबह नौ बजे से डाक मतपत्रों की मतगणना हो रही है। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। शाम तक सभी नतीजे आ जाने की संभावना है।

चार नगर पालिक निगम भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छिन्दवाडा और सात नगर पालिका तथा नगर परिषदों में मतदान 31 जनवरी को हुआ था। नौ नगर निकायों में जहां जनप्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान हुआ था, वहीं पालिका परिषद् हरदा तथा नगर परिषद् छनेरा में अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए मतदान हुआ था।

सुबह 8:30 बजे। घाघरा थाना क्षेत्र के सेहल बरांग गांव में माओवादियों द्वारा देर रात सात ग्र्रामीणों की हत्या कर दिए जाने की सूचना है। हत्या जहां हुई है वह घोर नक्सल प्रभावित इलाका है और वहां संचार का कोई माध्यम भी नहीं है।

8:05 बजे। PM मोदी की दिल्ली में आज आखिरी रैली, चुनाव प्रचार में पार्टियां झोकेंगी ताकत

8: 00 बजे। AAP और बीजेपी का फोकस निजी हमलों पर है, हमारा विकास डिवेलपमेंट और जनता के लिए काम करने पर हैः अजय माकन, कांग्रेस

7: 00 बजे।आतंकी संगठन आईएस ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन के बंधक पायलट जिंदा दफना दिया है, पढें: पूरी खबर इस्लामिक स्टेट ने अगवा पायलट को जिंदा जलाया, वीडियो जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+