ISIS ने पायलट को जिंदा जलाया, जारी किया विचलित करने वाला वीडियो

जार्डन। एक दुखद खबर है, जॉर्डन के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने जिस पायलट को बंधक बनाया था उसकी हत्या कर दी गई है। जॉर्डन सशस्त्र बल आतकंवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नए ऑडियो क्लिप की जांच के बाद यह बात सामने आयी है। सशस्त्र बलों ने कहा है कि आईएस ने पायल के बेरहमी से मारने के बाद जिंदा जलाया है।

गौरतलब है कि 28 जनवरी को आईएस ने जापानी बंधक केन्जी गोतो का ऑडियो क्लिप जारी किया था। इस संदेश में आईएस ने महिला आत्मघाती हमलावर साजिदा अल-रिश्वी को तुर्किश सीमा तक लाने को कहा था, ऐसा नहीं करने पर जॉर्डन पायलट मुएथ अल-कसिएबा को मारने की धमकी दी गई थी। लेकिन जब उसकी बात नहीं मानी गयी थी तो उसने अगवा किये पायलट को जिंदा जला दिया।

आपको बता दें कि आईएस ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें दिखाया गया है कि मोएज अल कसासबेह नाम के इस पायलट को तब तक जलाया गया जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई। वीडियो को आईएस ने ट्विटर पर जारी किया है।

गौरतलब है कि दिसंबर 2014 को सीरिया के राक्का में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जॉर्डन के पायलट को आईएस आतंकवादियों ने पकड़ लिया था। साजिदा-अल-रिश्वी 2005 में जॉर्डन की राजधानी अम्मान में सिलसिलेवार बम धमाकों में अपनी भूमिका की दोषी है। इन धमाकों में लगभग 60 लोगों की मौत हो गई थी।

Video: विचिलित करने वाला है यह वीडियो

आत्मघाती हमलावर को विस्फोट करने में असफल रहने पर पकड़ कर बंदी बना लिया गया था।

साजिदा-अल-रिश्वी सीरयल ब्लास्ट की दोषी है

पायलट की इस दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला ने अपनी अमरीका यात्रा को बीच में ही रोक दिया है और वापस वो वतन आ गये हैं उन्होंने देश के लोगों से एकजुट रहने की अपील की है और कहा है कि आईएस को उसकी करनी का परिणाम भोगना पड़ेगा।

हत्या के वीडियो पर अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ओबामा ने कहा है कि अगर यह सही है तो ये आईएस की विचारधारा के दिवालिएपन को दिखाता है और इससे चरमपंथियों को खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+