कभी भारत में खेलते थे सांप से, अब 'माउस' से खेलते हैं भारतीय
टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जापान की राजधानी टोक्यों में हैं। मोदी यहां पर जापान और भारत के उद्योगपतियों को संबोधित किया। अपने बोलने के खास अंदाज से लोगों को लुभाने वाले भारतीय प्रधानमंत्री ने यहां पर अपना वही अंदाज दिखाया।

मोदी का 3डी फॉर्मूला
कभी 3पी ताे कभी किसी और बात के जरिए अपनी पूरी बात कह देने वाले नरेंद्र मोदी ने इस बार को जापान को एक 3डी फॉर्मूला दिया है। मोदी ने जापान के उद्योगपतियों को भारत आने का निमंत्रण दिया। इस निमंत्रण के दौरान मोदी ने निवेशकों से कहा कि उन्हें भारत में डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी और डिमांड का वह रूप देखने को मिल सकता है, जो दुनिया में कही नहीं है।
मोदी ने उद्योगपतियों को संबोधित करने के बाद टोक्यो में विवेकानंद सेंटर में मौजूद भारतीय समुदाय को संबोधित किया। मोदी ने यहां पर कहा कि कभी दुनिया सोचती थी कि भारत सिर्फ सपेरो का देश है लेकिन आज भारत ने साफ कर दिया है कि भारत बदल चुका है। आज जब कोई भारतीय माउस हिलाता है तो दुनिया हिलती है। एक नजर कि मोदी के जापान में संबोधन के दाैरान कही गई खास बातों पर-
- जापान के उद्योगपतियों को भारत आने का निमंत्रण दिया।
- भारत से बाहर रहने वाले भारतीयों ने देश का नाम ऊंचा किया है।
- उन्होंने कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी की पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया है।
- पहले लोग सोचते थे कि भारत सिर्फ सपेरों का देश है लेकिन अब हम 'माउस' से खेलने लगे हैं।
- अब हम माउस को हिलाते हैं तो पूरी दुनिया हिलती है।
- महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत में स्वच्छता मिशन की शुरुआत होगी।
- भारत को स्वच्छ बनाना ही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धंजलि होगा।
- क्योटो और काशी दोनों एक जैसे शहर। सांस्कृतिक विरासत से भरपूर।
- भारत और जापान की दोस्ती तय करेगी 21वीं सदी का भविष्य।
- जापान के उद्योगपतियों को जापान की ही तरह वर्क कल्चर मिले तो उन्हें लगेगा कि वह अपने ही देश में काम कर रहे हैं।
- हिदंस्तान और जापान एक नया इतिहास को बना सकते हैं।
- भारत और जापान कई मायनों में एक हैं और अगर एक साथ आ जाएं तो दुनिया के लिए नई ताकत बन सकते हैं।
- सिर्फ भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर लोकतंत्र सही मायनों में काम करता है।
- भारत की 65 प्रतिशत आबादी ऐसी है जिसकी उम्र 35 वर्ष है।
- जिस तरह से भारत की नीति लुक र्इस्ट है, उसी तरह से जापान की नीति लुक इंडिया है।
- अासा ेव्यवसाय के लिए भारत ने अब नियमों में ढील दी है। अब भारत की नीति रेड टैप नहीं बल्कि रेड कार्पेट है।
- मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी ने जापान का गर्वेनेंस मॉडल गुजरात में लागू करने की कोशिश की थी।
- जापान के निवेशकों के लिए भारत से बेहतर कोई और जगह नहीं।
- जीडीपी ग्रोथ को लेकर सरकार ने जो फैसले उठाए अब उसका असर भारत की इकॉनमी पर दिखने लगा है।
- देश में स्मॉल स्केल इंडस्ट्री और एसएमई से जुड़े उद्योगपतियों को आकर्षित करने की कोशिशें।












Click it and Unblock the Notifications