Manipur: सीएम बीरेन सिंह के घर के पास फैली दहशत, जिंदा मोर्टार बम मिला, बढ़ाई गई सुरक्षा
Manipur CM Biren Singh: मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। बीते कुछ महीनों में शांति के बाद फिर से वहां का माहौल तनावपूर्ण हो चुका है। इस बीच मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के घर के पास जिंदा मोर्टार बम मिला, जिसके बाद दहशत फैल गई और तुरंत इलाके की सुरक्षा बढ़ाई गई।
मीडिया रिपोर्ट्स में स्थानीय लोगों के हवाले से दावा किया गया है कि सोमवार रात रॉकेट से चलने वाला बम दागा गया था, लेकिन वो फट नहीं पाया, जो कि आज सुबह (17 दिसंबर) सीएम बीरेन सिंह के आवास के पास भी यही बम मिला।

बिना फटा मोर्टार बम मिला
जानकारी के मुताबिक कोइरेंगेई के पास मंगलवार सुबह एक बिना फटा मोर्टार बम मिला, जो लुवांगशांगबाम से एक किलोमीटर की दूरी पर है, जो मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी आवास के करीब है।
बताया जा रहा है कि रात रॉकेट से चलने वाला बम दागा गया था, लेकिन वह फट नहीं पाया। आज सुबह बिना फटा 51 एमएम का मोर्टार बम मिला, जिससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया।
सीएम आवास सहित इलाके की बढ़ाई सुरक्षा
इधर, शिकायत पर एक्शन लेते हुए अधिकारियों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही जिंदा बम के सोर्स और मुख्यमंत्री के आवास के पास इसे रखने के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: मणिपुर को कौन जला रहा है, क्यों होने लगी है NIA को जांच सौंपने की बात?
दो बिहार के मजदूरों की हत्या
वहीं मणिपुर में हालात अभी भी कंट्रोल में नहीं आ रहे हैं। हाल ही में उपद्रवियों ने यहां दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी है। दोनों ही मजदूर बिहार के रहने वाले थे। घटना काकचिंग जिले में हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के 8 लोगों को काकचिंग जिले से गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications