Live: वोट किसकों दिया यह बताते ही चंद्रबाबू नायडू का वोट हो गया बेकार

Live: Lok Sabha Election 2014 7th phase of polling in 89 constituencies across 9 States
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में आज सात राज्यों- आंध्रप्रदेश, बिहार, गुजरात, जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तथा दो केंद्र शासित प्रदेशों दादरा और नागर हवेली तथा दमन एवं दीव के संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है। आज मतदातागण कई दिग्गज प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद करेंगे। लोकसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है। (ताजा अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए).

6:20pm: अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पटियाला में ईवीएम तोड़ी।

6:06pm: गुजरात पुलिस ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

5:49pm: नरेंद्र मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के एवज में बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता अरुण जेटली ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल।

5:38pm: तेंलगाना में शाम पांच बजे तक 65 प्रतिशत मतदान।

5:29pm: पश्चिम बंगाल में शाम पांच बजे तक 79.6 प्रतिशत मतदान।

5:17pm: गुजरात में शाम पांच बजे तक 55 प्रतिशत और पंजाब में 58 प्रतिशत मतदान दर्ज।

5:38pm: तेलंगाना में शाम पांच बजे तक 65 प्रतिशत मतदान दर्ज।

5:29pm: पश्चिम बंगाल में शाम पांच बजे तक 79.6 प्रतिशत मतदान दर्ज।

5:17pm: गुजरात में शाम पांच बजे तक 55 प्रतिशत मतदान दर्ज।

5:15pm: आंध्र प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक अपना वोट किसको दिया है यह बताने की वजह से चंद्रबाबू नायडू का वोट रद्द कर दिया गया।

5:05pm: उत्‍तर प्रदेश के सीतापुर और उन्‍नाव में दो निर्वाचन अधिकारियों की हार्ट अटैक से मृत्‍यु।

4:55pm: आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण ने कहा चुनाव आयोग नरेंद्र मोदी की रैलियों को तुरंत बैन करे।

4:49pm: दमन और दीव में दोपहर 3 बजे तक 64.04 प्रतिशत मतदान और बिहार में दोपहर 3 बजे तक50.36 मतदान दर्ज।

4:45pm: नरेंद्र मोदी से चुनाव आयोग नाराज, कहा वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं मोदी।

4:14pm: श्रीनगर में वर्ष 2009 के चुनावों का रिकॉर्ड टूटा, दोपहर 3 बजे तक दर्ज हुई 26 प्रतिशत वोटिंग। पंजाब में 3 बजे तक 54.7 प्रतिशत मतदान दर्ज।

4:06pm: गुजरात में शाम चार बजे तक 53 प्रतिशत मतदान।

3:50pm: सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में दोपहर तक सिर्फ 39 प्रतिशत मतदान दर्ज।

3:21pm: कानपुर में दोपहर तीन बजे तक 44.31 प्रतिशत मतदान, पश्चिम बंगाल में 72.65 और तेलंगाना में 59 प्रतिशत मतदान दर्ज।

3:09pm: पश्चिम बंगाल के बोलापुर में वोट डालने के बाद अमृत्‍य सेन ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने के लायक नहीं हैं।

3:05pm: गुजरात में दोपहर तीन बजे तक 43 प्रतिशत मतदान।

3:04pm: मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताआें ने भाजपा के कार्यकर्ता को पीटा।

2:57pm: चुनाव आयोग ने नरेंद्र मोदी की प्रेस कांफ्रेंस दिखाने पर न्‍यूज चैनलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

2:49pm: क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने गुजरात में डाला वोट।

2:48pm: बीरभूमि में बूथ पर हुए हमले में चार मतदाता गंभीर रूप से घायल।

2:35 pm: पंजाब के पटियाला में मतदान प्रतिशत दोपहर 1:30 बजे तक 50 प्रतिशत पहुंचा।

2:16pm: गुजरात में दोपहर दो बजे तक 37 प्रतिशत मतदान दर्ज।

2:11pm: चुनाव आयोग ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के साथ प्रेस कांफ्रेस के मुद्दे पर कार्रवाई की।

1:20 pm: पश्चिम बंगाल में दोपहर एक बजे तक 62.25 प्रतिशत मतदान। हैदराबाद में 31 प्रतिशत, पंजाब में 40 प्रतिशत और तेलंगाना में 49.7 प्रतिशत मतदान दर्ज। गुजरात में दोपहर एक बजे तक 33 प्रतिशत मतदान दर्ज।

1:05 pm: दादर और नागर हवेली में सुबह 11 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान। दमन और दीव में पहले दो घंटों में 15 प्रतिशत मतदान दर्ज।

1:00 pm: बिहार में दोपहर तक 32.48 प्रतिशत मतदान।

12:39pm: नरेंद्र मोदी की पत्‍नी जशोदाबेन ने भी मेहसाणा में डाला वोट। बीजेपी ने समय को बताया शुभ।

12:28pm: श्रीनगर में सुबह 11 बजे तक करीब 14 फीसदी मतदा।

12:19pm: गुजरात में दोपहर तक 24 प्रति शत मतदान।

11:52am: गुजरात में सुबह 11 बजे तक 19.1 मतदान तो तेंलगाना में 35.5 प्रतिशत मतदान दर्ज।

11:50 am: बीजेपी की उम्‍मीदवार उमा भारती ने झांसी में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

11:46 am: लखनऊ में सुबह 11 बजे तक 22.5 प्रतिशत तक मतदान।

11:38: लखनऊ में आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार जावेद जाफरी ने डाला वोट।

11: 31 am: बिहार में प्रथम 3 घंटे में 18 फीसदी मतदान।सुबह 10 बजे तक करीब 18 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

11:30 am: अहमदाबाद में बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

10:58am: भाजपा नेता और अमृतसर से वर्तमान बीजेपी सांसद ने नहीं डाला वोट। सिद्धू की पत्‍नी ने मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

10:42 am: सुबह 10 बजे तक गुजरात में 15 प्रतिशत और पंजाब में 14 प्रतिशत मतदान।

10:38 am: क्रिकेटर चेतेश्‍वर पुजारा ने राजकोट में वोट डाला। वोट डालने के बाद पुजारा दुबई में जारी आईपीएल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए दुबई रवाना।

10:40 am: बीजेपी के अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने अपने परिवार के साथ लखनऊ में डाला वोट। राजनाथ सिंह को भरोसा पूर्ण बहुमत से बीजेपी बनाएगी केंद्र में सरकार।

10:34 am: पश्चिम बंगाल के संसदी य क्ष्‍ेत्र हावड़ा में 100 प्रतिशत मतदान दर्ज।

10:30am: आंध्र प्रदेश में अभिनेता और सरकार का हिस्‍सा रहे चिरंजीवी जब हैदराबाद के जुबली हिल्‍स के मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उन्‍होंने लाइन तोड़कर वोट डालने की कोशिश की। इसकी वजह से उन्‍हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा। चिरंजीवी अपने पूरे परिवार के साथ यहां पर वोट डालने के लिए मौजूद थे।

10:24 am: झांसी में सुबह नौ बजे तक 18 प्रतिशत मतदान।

10:23am: चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक नियमों के उल्‍लंघन पर आयोग लेगा संज्ञान। जरूरत पड़ने पर होगी कार्रवाई।

10:39am: नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने गांधीनगर में डाला वोट। हीराबेन को पूरा भरोसा उनका ही बेटा बनेगा देश का प्रधानमंत्री।

10:14: श्रीनगर में सुबह नौ बजे तक 4.99 प्रतिशत वोटिंग दर्ज।

10:08 am: नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारुख अब्‍दुल्‍लाह ने श्रीनगर में अपना वोट डाला। अब्‍दुल्‍लाह ने कहा कि वह जो कुछ भी कहते हैं, अपने दिल से कहते हैं।

10:05 am: बीजेपी नेता अमित शाह ने गुजरात के गांधी नगर में डाला अपना वोट। वोट डालने के बाद शाह ने कहा देश को इस समय सुरक्षा के साथ ही साथ महंगाई से छुटकारा भी चाहिए।

9:58am: भटिंडा से शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर ने कहा कांग्रेस की गूंगी बहरी सरकार पंजाब के लोगों के लिए चिंता का बड़ा विषय।

9:40 am: अमृतसर में 12 प्रतिशत वोटिंग, पश्चिम बंगाल में 24.39 प्रतिशत, बिहार में 12.33 प्रतिशत वोटिंग। उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली में सुबह नौ बजे तक 10 प्रतिशत मतदान।

9:32 am: कांग्रेस के नेता और केन्द्रिय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कानपुर में अपना वोट डाला तो वहीं पंजाब में मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

9:29 am: अपनी पार्टी के चिन्‍ह के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने पर कांग्रेस चुनाव आयोग से नरेंद्र मोदी की शिकायत करेगी।

9:15am: नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख और केन्द्रिय मंत्री फारूख अब्‍दुल्‍लाह ने डाला वोट। अब्‍दुल्‍लाह का दावा लोग पीडीपी के लिए वोट नहीं करेंगे।

8:59: नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला। वोट डालने से पहले उन्‍होंने ट्वीट की और साथ ही वोटिंग के बाद सेल्‍फी क्लिक करना भी नहीं भूले।

8:47 am: अमृतसर में 10 प्रतिशत वोटिंग, बिहार में 4.85 प्रतिशत वोटिंग।

8:25 am: बसपा सुप्रीमो मायावती ने डाला अपना वोट। कहा देश की जनता इस बार बदलाव के पूरे मूड में है।

8:20am: लखनऊ से कांग्रेस की उम्‍मीदवार रीता बहुगुणा ने अपना वोट डाला और कहा उन्‍हें पूरा भरोसा लखनऊ की जनता उन्‍हें ही चुनकर संसद भेजेगी।

8:15am: स्‍टार बैडमिंटन प्‍लेयर साइना नेहवाल ने अपना वोट डाला।

8:10 am: वडोडरा से कांग्रेस के उम्‍मीदवार मधूसूदन मिस्‍त्री ने डाला वोट। मिस्‍त्री का दावा अासानी से मिलेगी कांग्रेस को जीत

7:47 am: शिरोमिणि अकाली दल के सुखदेव सिंह ढिंढसा ने पंजाब के संगरूर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

7:34 am: पटियाला में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइनें।

7:20 am: दादरा और नागर हवेली के साथ ही दमन और द्वीव में भी वोटिंग शुरू।

7:16 am: अमृतसर से बीजेपी के उम्‍मीदवार अरुण जेटली ने वोट डाला और वोटर्स से भी वोट डालने की अपील की।

7:00am: पोलिंग बूथ पर बुजर्गगण भी लाइन में लगे हैं वोट देने के लिए, उनके अंदर भी अपने मत को लेकर खासा उत्साह है।

इसके लिए सोमवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। इस चरण में उप्र की 14 लोकसभा सीटों के अलावा, बिहार की सात, गुजरात की सभी 26, पंजाब की सभी 13, पश्चिम बंगाल की नौ, आंध्र प्रदेश की 17, जम्मू एवं कश्मीर, दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव की एक-एक सीटों पर मतदान होगा। गुजरात और पंजाब की सभी सीटों पर एक चरण में मतदान होगा।

इस चरण में कुल 89 लोकसभा सीटों पर 13.90 करोड़ मतदाता 1,200 से अधिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 1,52,673 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। इस चरण के तहत गुजरात में सर्वाधिक 334 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि दमन और दीव में सबसे कम चार प्रत्याशियों के बीच लड़ाई है।

इसके अलावा बुधवार को ही आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र की 119 विधानसभा सीटों पर भी मतदान होना है, जबकि बिहार में एक, गुजरात में सात, उत्तर प्रदेश में दो और पश्चिम बंगाल में एक विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है।

बुधवार को उत्तर प्रदेश के 14 निर्वाचन क्षेत्रों- लखनऊ , रायबरेली, कानपुर, झांसी, धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख, उन्नाव, मोहनलालगंज, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और बाराबंकी में कुल 232 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम मशीनों में बंद हो जाएगा। लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र से सर्वाधिक 29 उम्मीदवार मैदान में हैं।

उप्र में इस चरण के मतदान में जिन प्रमुख लोगों की सियासी किस्मत का फैसला होना है उनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती, केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल, के साथ-साथ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद पी.एल. पूनिया भी शामिल हैं।

उप्र की रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा के अजय अग्रवाल, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रवेश सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता अर्चना श्रीवास्तव मैदान में हैं।

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की किस्मत का फैसला भी वड़ोदरा सीट के मतदाता तय करेंगे। वड़ोदरा से मोदी के खिलाफ कांग्रेस के मधुसूदन मिस्री मैदान में हैं। मोदी उप्र के वाराणसी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां आखिरी चरण के तहत 12 मई को मतदान होना है।

गुजरात से अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मैदान में हैं।

बिहार की मधेपुरा, मधुबनी, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय और खगड़िया सीटों पर पांच महिलाओं सहित 94 उम्मीदवार मैदान में हैं। 30 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए राज्य की सभी सात सीटों पर एक करोड़ 13 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 53 लाख महिला मतदाता भी शामिल हैं।

बिहार से मैदान में प्रमुख प्रत्याशियों में शरद यादव, हुकुम देवनारायण यादव, अली असरफ फातमी, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद, पप्पू यादव और एक अनिवासी चिकित्सक प्रभात रंजन दास हैं।

जम्मू एवं कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट से नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला मैदान में हैं।

पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठजोड़ की सत्तारूढ़ सरकार और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह चुनौती दे रहे हैं, जबकि गुरदासपुर सीट पर मौजूदा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ भाजपा से तीन बार सांसद रह चुके विनोद खन्ना मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बीच है। पश्चिम बंगाल से मैदान में प्रमुख प्रत्याशियों में श्रीरामपुर सीट से प्रख्यात संगीतकार बप्पी लाहिड़ी और हुगली सीट से चंदन मित्रा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+