देश को मिले 5 राफेल विमान, पीएम मोदी ने किया ट्वीट
अंबाला। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के लिए तैयार फ्रेंच फाइटर जेट राफेल की लैंडिंग आज अंबाला में हो गई है। पांच राफेल का पहला बैच आज भारत पहुंच गया है। अंबाला एयरबेस पर एयरफोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया ने राफेल के पहले बैच को रिसीव किया। बता दें कि फ्रांस के साथ सन् 2015 में 36 राफेल की डील भारत ने साइन की थी। सोमवार को राफेल फ्रांस के मेरीनेक से भारत के लिए रवाना हुए थे। राफेल की भारत तक उड़ान के दौरान एक स्टॉप यूनाइटेड अरब एमीरेट्स (यूएई) का अल दाफ्रा एयरबेस था। अबू धाबी के करीब यह एयरबेस अमेरिकी सेनाओं का अहम बेस है और यहां से फ्रांस की सेनाएं भी ऑपरेट करती हैं।

LIVE Feed
राफेल को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने किया ट्वीट- अब जब राफेल भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनने जा रहा है कुछ याद रखने वाली बातें- 1. यूपीए ने राफेल का चयन किया था और 126 विमानों की डील की थी। 2. मोदी सरकार ने 126 से राफेल की संख्या 36 कर दी, जिससे कि पहले से तय की गई लड़ने की क्षमता कम हो गई और घरेलू निर्माण को भी खत्म कर दिया गया। 3. सबसे गंभीर सवाल है 36 विमानों की कीमत।












Click it and Unblock the Notifications