गांधीनगर में बोले पीएम मोदी- देश में डिजिटल असंतुलन नहीं होने देंगे
गांधीनगर। गुजरात में भले ही विधानसभा चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को जामनगर पहुंचे। जहां पीएम द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। वहीं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 51 की द्वारका से ओखा के बीच ब्रिज की आधारशिला भी रखी इस ब्रिज की कुल लागत 962 करोड़ रुपए है। गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर पहुंचे। गांधीनगर आईआईटी में उन्होंने कहा कि देश में डिजिटल असंतुलन नहीं होने देंगे। हिंदुस्तान का भाग्य बदलने के लिए नवीनता जरूरी है। गुजरात देश का दूसरा राज्य था, जिसने पुलिस यूनिवर्सिटी बनाई। शिक्षा क्षेत्र में गुजरात पूरे देश के लिए एक मिसाल की तरह है। दुनिया में कहीं भी फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी नहीं है, जबकि गुजरात में ऐसी यूनिवर्सिटी है। आलोचना करने वाले आलोचना करते रहेंगे, हम दूरदर्शी काम करते रहेंगे।

पढ़ें लाइव अपडेट्स
- पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को डिजिटल साक्षरता से जागरुक करना जरूरी है। एक डिजिटल भारत पारदर्शिता, प्रभावी सेवा वितरण और गुड गवर्नेंस की गारंटी देगा। अगर यूजर फ्रेंडली तकनीक को पेश किया जाता है तो हम देश को डिजिटल साक्षरता के पथ पर ला सकते हैं। अगर यूजर फ्रेंडली तकनीक को पेश किया जाता है तो हम देश को डिजिटल साक्षरता के पथ पर ला सकते हैं।
- मोदी ने राजकोट में कहा- किसने सोचा था कि इस जिले में हवाई अड्डा आएगा? क्या यह विकास नहीं है?
-

- द्वारकाधीश में अपने दोस्त हरी भाई से मिले पीएम मोदी
- अगली पीढ़ी ना देखे, हमें करनी होगी ऐसी व्यवस्था- पीएम मोदी
- GST में बदलाव का स्वागत पूरा देश कर रहा है- पीएम मोदी
- समुद्री सुरक्षा के लिए मरीन कमांडो की ट्रेनिंग की संस्था अब द्वारका में भी खुलेगी- पीएम मोदी
- हमारे मछुआरों का जीवन बेहतर बनाने के लिए हमें उन्हें सशक्त बनाना होगा, सरकार उन्हें कम ब्याज पर ऋण देगी ताकि वे बड़ी नौका खरीद सकें- पीएम मोदी
- हम किसानों के लिए अधिक आय सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं- पीएम मोदी
- बुनियादी ढांचे का निर्माण आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने और विकास के माहौल में वृद्धि करना चाहिए- पीएम मोदी
-

- पीएम मोदी द्वारका में जनसभा को भी संबोधित कर रहे हैं
- पीएम मोदी ने गुजरात में कुल 5825 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी
- जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग 51 को फोरलेन बनाना शामिल
- इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 47 व 27 के 201.31 किलोमीटर तक की रोड को छह लेन बनाया जाना भी अहम है।
-


-

- प्रधानमंत्री मोदी ने ओखा और बेट द्वारका के बीच एक पुल की आधारशिला रखी।
- पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल मौजूद हैं।
-

-

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारिकाधीश पहुंचे।
गुजरात दौरे के अपने आखिरी पड़ाव यानि रविवार क पीएम मोदी वडनगर जाएंगे, यहां वह इंद्रधनुष मिशन की शुरुआत करेंगे और स्वास्थ्य कर्मियों को टैबलेट बाटेंगे, इसके बाद पीएम भरूच जाएंगे और नर्मदा नदी पर बने बैराज की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान पीएम अंत्योदय एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे जोकि उधाना और जयनगर बिहार के बीच चलेगी। वडनगर में पीएम के स्वागत के लिए तैयारियां जोरो शोरो पर की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications