Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rishi Kapoor Death: पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर, बेटे रणबीर ने पूरी की अंतिम संस्कार की विधि, नहीं पहुंच पाई बेटी

मुंबई। गुरुवार को बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, दोपहर 3.45 बजे उनका पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंचा था, जिसके बाद श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया, लॉकडाउन की वजह से अंतिम संस्कार में केवल ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर, पत्नी नीतू समेत करीब 24 लोग मौजूद थे। मालूम हो कि अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई पुलिस ने नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, बिमल पारिख, नताशा नंदन, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, जय राम, रोहित धवन, राहुल रवैल को मौजूद रहने की इजाजत दी थी, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में हैं, लेकिन गृह मंत्रालय से उन्हें मुंबई जाने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि, पहले डीजीसीए से चार्टर प्लेन से जाने के लिए मंजूरी मांगी गई थी, जो नहीं मिल सकी। इसलिए अब रिद्धिमा 1400 किमी का सफर सड़क के रास्ते तय कर रही हैं इसलिए पिता के अंतिम संस्कार पर वो मुंबई नहीं पहुंच सकीं।

Live: ऋषि कपूर ने सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ली थी आखिरी सांस

परिवार और फैंस ने नम आंखों से दी आखिरी विदाई

Recommended Video

    Rishi Kapoor का Mumbai के अस्पताल में निधन, Amitabh Bachchan ने किया ट्वीट | वनइंडिया हिंदी

    LIVE Feed
    Apr 30, 2020, 4:43 PM IST

    ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया, आखिरी विदाई देने नीतू और रणबीर कपूर के अलावा करीना मौजूद थीं, बेटी रिद्धिमा नहीं आ सकीं।
    Apr 30, 2020, 4:21 PM IST

    चंदनवाड़ी श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह में हुआ ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार।
    Apr 30, 2020, 4:07 PM IST

    पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने इंस्टाग्राम पर ऋषि और नीतू कपूर संग खिंचवाई फोटो शेयर करते हुए लिखा कि लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस करवाया, मैं जितनी बार आपसे मिली, मैंने आपकी दयालुता को, मजाकिया अंदाज उर्दू भाषा की ओर आपके आदर को और खाने के समय दोनों मुल्कों के बारे में किए विचार-विमर्श को याद रखा, भगवान आपको शांति दे ऋषि कपूर,आप हमेशा वो लीजेंड रहेंगे जो आप हैं'
    Apr 30, 2020, 3:53 PM IST

    मुंबई

    चंदनवाड़ी श्मशान घाट पहुंचा अभिनेता ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर।
    Apr 30, 2020, 3:02 PM IST

    दोपहर 3 बजे ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा निकलेगी. इस अंतिम यात्रा में सिर्फ 20 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है।
    Apr 30, 2020, 2:07 PM IST

    अंतिम वक्त में ऋषि कपूर के साथ पत्नी नीतू, बेटे रणबीर समेत पूरा परिवार मौजूद रहा।
    Apr 30, 2020, 1:19 PM IST

    ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को मुंबई जाने के लिए दिल्ली पुलिस ने दी परमिशन।
    Apr 30, 2020, 1:19 PM IST

    एक्टर ऋषि कपूर का निधन, अस्पताल पहुंचे सैफ अली, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन।
    Apr 30, 2020, 12:51 PM IST

    ऋषि कपूर का अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अस्पताल पहुंच गई हैं, वहीं, बेटी रिद्धिमा दिल्ली में फंसी हैं, इसलिए वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगी।
    Apr 30, 2020, 12:51 PM IST

    उनकी शवयात्रा में नियम के मुताबिक 20 लोग शामिल होंगे। ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी हुए स्टेटमेंट में भी लोगों से कानून का पालन करने का आग्रह किया गया है।
    Apr 30, 2020, 12:50 PM IST

    रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार मुंबई के मरीन लाइन स्थित चंदनवाड़ी श्मशान घाट में होगा। श्मशान घाट के बाहर और भीतर पुलिस के कड़े इंतजाम हैं
    Apr 30, 2020, 12:50 PM IST

    कोविड-19 महामारी से जुड़े नए सर्कुलर के मुताबिक अस्पताल में किसी भी मृत व्यक्ति के शव को सीधे श्मशान में ही ले जाना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। श्मशान में भीड़ को आने की इजाजत नही दी जाएगी। इसीलिए ऋषि कपूर के शव को भी सीधे श्मशान ले जाया जाएगा।
    Apr 30, 2020, 11:33 AM IST

    पीएम मोदी ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, 'बहुआयामी, प्रिय और जीवंत ... ऐसे थे ऋषि कपूर जी। वह टैलेंट के पावरहाउस थे। मैं हमेशा उनसे अपनी बातचीत को याद करूंगा, खासकर हमेशा सोशल मीडिया पर। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में उत्साही थे। उनके निधन से दुख हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के मेरी प्रति संवेदना। ओम शांति।'
    Apr 30, 2020, 11:31 AM IST

    डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए कहा- वह बहुत प्रतिभावान कलाकार थे और जमीन से जुड़े व्यक्ति थे।
    Apr 30, 2020, 11:06 AM IST

    मनीषा कोइराला ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। मनीषा ने कहा- हम लोगों के लिए यह एक और काला दिन है।
    Apr 30, 2020, 11:05 AM IST

    माधुरी दीक्षित ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए कहा- वह लार्जर दैन लाइफ पर्सन थे।
    Apr 30, 2020, 11:04 AM IST

    सुर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए कहा- क्या कहूं, क्या लिखूं कुछ समझ नहीं आ रहा है
    Apr 30, 2020, 11:03 AM IST

    लता मंगेश्कर ने ऋषि कपूर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी ट्वीट की है जो कुछ दिनों पहले खुद ऋषि कपूर ने उनको भेजी थी।
    Apr 30, 2020, 10:51 AM IST

    अभिनेता ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया- हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने अंतिम समय तक उनका मनोरंजन किया।
    Apr 30, 2020, 10:43 AM IST

    अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि ऋषि कपूर सिर्फ मेरा साथी नहीं था, वह मेरे परिवार थे, मेरा दोस्त था, मेरा 45 साल पुराना दोस्त चला गया, आखिरी दीदार भी नहीं कर सकता मैं।
    Apr 30, 2020, 10:35 AM IST

    पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
    Apr 30, 2020, 10:30 AM IST

    अभिनेता कमल हासन ने भी चिंटू जी (ऋषि कपूर) के निधन पर शोक जताया।
    Apr 30, 2020, 10:29 AM IST

    ऐक्टर अक्षय कुमार ने दुख जताते हुए कहा- ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर ऐसा लग रहा है कि जैसे हम किसी बुरे सपने के बीच में हैं।
    Apr 30, 2020, 10:23 AM IST

    यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा- ऋषि कपूर का निधन एक युग का अंत है।
    Apr 30, 2020, 10:23 AM IST

    ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया। प्रियंका ने कहा- मेरा दिल बहुत भारी है।
    Apr 30, 2020, 10:22 AM IST

    दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
    Apr 30, 2020, 10:22 AM IST

    मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा- ऋषि कपूर के निधन से उत्पन्न मनोरंजन जगत के शून्य को कभी भरा न जा सकेगा।
    Apr 30, 2020, 10:22 AM IST

    केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह न सिर्फ एक अच्छे ऐक्टर थे बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे।
    Apr 30, 2020, 10:21 AM IST

    क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ऐक्टर ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
    Apr 30, 2020, 10:20 AM IST

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया।
    READ MORE

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+