Bharat bandh: उन पार्टियों की पूरी लिस्ट जो कांग्रेस के बंद का कर रही हैं समर्थन

Recommended Video

      Bharat Bandh : Sonia Gandhi का धरना प्रदर्शन, Petrol Diesel Hike के खिलाफ आगजनी | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। आज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत पर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने 'भारत बंद' बुलाया है। पार्टी ने दावा किया है कि इस बंद को 21 विपक्षी दलों और कई व्यापार संगठनों ने बंद का समर्थन हासिल है, हालांकि कुछ पार्टियां इसके विरोध में भी हैं।

      जो पार्टियां खुलकर इस बंद का समर्थन कर रही हैं, उनमें शरद पवार की एनसीपी पार्टी, डीएमके, मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर), राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल, लालू यादव की आरजेडी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम), मायावती की बीएसपी, सीपीआई, सीपीएम, पीडब्लूपी, शेतकरी कामगार पार्टी, आरपीआई (जोगेंद्र कवाडे गुट) और राजू शेट्टी की स्वाभिमानी शेतकरी पार्टी, शामिल है। इन सबके अलावा कांग्रेस का दावा है कि कई चैंबर ऑफ कॉमर्स और मजदूर संगठनों का भी उसे साथ मिला है।

      हालांकि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल, महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना, नीतीश कुमार की जनता दल (यू) और दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने इस बंद का विरोध किया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस बढ़ती मंहगाई के खिलाफ मोदी सरकार के खिलाफ खुद प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि जिन मुद्दों पर बंद बुलाया जा रहा है, वह उस पर साथ है, लेकिन पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषित नीति के मुताबिक वह राज्य में किसी तरह की हड़ताल के खिलाफ है।

      'भारत बंद' सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा

      कांग्रेस का कहना है कि उसकी ओर से बुलाया गया 'भारत बंद' सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि आम जनता को दिक्कत ना हो। बंद को लेकर कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के विरोध में 'भारत बंद' का आह्वान किया। यह बंद अहिंसक होगा और हम सभी बिजनेसमेन से समर्थन देने का आग्रह करते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+