Most Powerful Passport: दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट, 58 देशों में बिना वीजा जा सकते हैं भारतीय
Most Powerful Passport: दुनियाभर के पासपोर्ट की रैंकिंग करने वाली संस्था हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने वर्ष 2024 में दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में भारत के पासपोर्ट को 82वां स्थान प्राप्त हुआ है।
भारत के पासपोर्ट धारक को 58 देशों में बिना वीजा यात्रा करने की अनुमति मिलती है। जिसमे मालदीव, इंडोनेशिया, थाइलैंड जैसे देश शामिल हैं। पासपोर्ट की ताकत का अंदाजा इस बात से लगता है कि कितने देशों में बिना वीजा के आप वहां की यात्रा कर सकते हैं।

पहले पायदान पर सिंगापुर
इस लिस्ट में सिंगापुर के पासपोर्ट को पहला पायदान मिला है। सिंगापुर के पासपोर्ट धारक को 195 देशों में बिना वीजा जाने की अनुमति मिलती है। जबकि दूसरे पायदान पर साझा तौर पर फ्रांस, इटली, जर्मनी, स्पेन, जापान जैसे देश हैं। इन देशों के पासपोर्ट धारक को 192 देशों में बिना वीजा जाने की अनुमति मिलती है।
तीसरे पायदान पर कौन से देश
ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, आयरलैंड, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उनके पासपोर्ट धारक को 191 देशों में वीज़ा-मुक्त यात्रा की अनुमति मिलती है। जबकि चौथे पायदान पर यूनाइटेड किंगडम, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, बेल्जियम, डेनमार्क और स्विटज़रलैंड का पासपोर्ट है, यहां के पासपोर्ट धारकों को 190 देशों में बिना वीजा जाने की अनुमति मिलती है।
भारत का पासपोर्ट सेनेगल-ताजिकिस्तान के बराबर
बता दें कि यह ताजा पासपोर्ट रैंकिंग अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के डेटा पर आधारित है। जिसके पास सबसे व्यापक वैश्विकयात्रा सूचना डेटाबेस है। भारत के पासपोर्ट की मौजूदा ताकत की बात करें तो यह सेनेगल और ताजिकिस्तान के बराबर है।
ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट पांचवे पायदान पर
लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल पांचवें स्थान पर हैं, जिनके पासपोर्ट धारकों को 189 देशों में बिना वीजा के प्रवेश की अनुमति मिलती है। जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका आठवें स्थान पर है, जहां के पासपोर्ट धारकों को 186 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति है।
भारतीय कई देशों में जा सकते हैं बिना वीजा
भारतीय पासपोर्ट धारकों की बात करें तो बिना वीजा के वो कई देशों में जा सकते हैं। इनमें गिनी-बिसाऊ, मकाऊ (एसएआर चीन), सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और तिमोर-लेस्ते शामिल हैं।
इन देशों में भारतीय को वीजा की जरूरत नहीं
अंगोला
बारबाडोस
भूटान
बोलीविया
ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स
बुरुंडी
कंबोडिया
केप वर्डे आइलैंड्स
कोमोरो आइलैंड्स
कुक आइलैंड्स
जिबूती
डोमिनिका
इथियोपिया
फिजी
ग्रेनेडा
गिनी-बिसाऊ
हैती
इंडोनेशिया
ईरान
जमैका
जॉर्डन
कजाकिस्तान
केन्या
किरिबाती
लाओस
मकाओ (SAR चीन)
मेडागास्कर
मलेशिया
मालदीव्स
मार्शल आइलैंड्स
मॉरिटानिया
मॉरीशस
माइक्रोनेशिया
मोंटसेराट
मोजाम्बिक
म्यांमार
नेपाल
नीयू
पलाऊ आइलैंड्स
कतर
रवांडा
समोआ
सेनेगल
सेशेल्स
सिएरा लियोन
सोमालिया
श्रीलंका
सेंट किट्स और नेविस
सेंट लूसिया
सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइंस
तंजानिया
थाईलैंड
तिमोर-लेस्ते
त्रिनिदाद और टोबैगो
ट्यूनीशिया
तुवालु
वानुअतु
जिम्बाब्वे












Click it and Unblock the Notifications