Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत में ड्रग्स स्मगलिंग की नई तकनीक 'लिक्विड कोकीन', जानिए स्मगलर्स को क्यों भा रही Whiskey की बोतलें?

Smuggling Drugs in India: भारत में व्हिस्की की बोतलों में कोकीन की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। तस्करों ने इसे पसंदीदा जुगाड़ बना लिया है। हालांकि, सीमा शुल्क विभाग की टीम लगातार इनके मंसूबों को फेल कर रही है।

Smuggling Drugs in India: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर व्हिस्की की दो बोतलों में कोकीन की तस्करी करते 25 साल केन्याई महिला पकड़ी गई। सीमा शुल्क विभाग ने महिला को दबोचा। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को केन्याई महिला द्वारा कोकीन की तस्करी की सूचना मिली थी।

तलाशी में महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला के पास से बरामद हुई कोकीन की कीमत करीब 13 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि महिला इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा से आ रही थी। कोकीन से भरी व्हिस्की की बोतलें जब्त कर ली गईं।

liquid-cocaine-smuggling

व्हिस्की की बोतलें तस्करों का पसंदीदा जुगाड़

आपको बता दें कि बीती अप्रैल में, तंजानिया के एक नागरिक को व्हिस्की की बोतलों में शराब मिलाकर कोकीन की तस्करी करने के आरोप में दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सीमा शुल्क द्वारा प्रोफाइलिंग के आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। वह भी अदीस अबाबा से आ रहा था।

साल 2022 के नवंबर महीने में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो व्हिस्की की बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। इन्होंने भी व्हिस्की में कोकीन को घोल रखा था। इनकी कीमत 20 करोड़ रुपए आंकी गई थी। डीआरआई ने बोतलें जब्त कर ली थीं।

लिक्विड कोकीन ही क्यों?

लिक्विड कोकीन पानी या अन्य सॉल्वैंट्स का उपयोग करके पाउडर को घोलकर बनाया जाता है। बाद में इसे वापस पाउडर के रूप में बदला जा सकता है। कोकीन को उसके पाउडर के रूप की तुलना में उसके लिक्विड रूप में पहचानना कठिन है। अधिकारियों के मुताबिक, तस्करी का यह तरीका अनोखा है। कोकीन दुरुपयोग की सबसे आम दवाओं में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+