महिला के पास आते ही बब्बर शेर ने दी जादू की झप्पी, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जो तेजी ये वायरल हो रहा है और लोगों को भावुक भी कर रहा है। इसमें एक शेर बेहद प्यार से महिला को गले लगाता और किस करते दिख रहा है। दरअसल महिला ने शेर को रेस्क्यू किया था, जिसको शेर भूला नहीं और भावुक होकर प्यार लुटाया।

जूपियर है शेर का नाम, महिला का एना
आईएफएस सुशांत नंदा ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है- जो सबसे क्रूर है वो सबसे वफादार भी हो सकता है। किसी इंसान से भी ज्यादा। एना ने जूपिटर नाम के इस शेर को एक ट्रेवल सर्कस से बचाया गया था। जिसके बाद इस शेर को ये नया घर मिला और सर्कस में होने वाली परेशानियों से वो बच गया।

मेरी जिंदगी का सबसे ईमानदार 'हग'
एना ने शेर के साथ अपने इस प्यार को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि यह मेरी जिंदगी का सबसे ईमानदार हग (गले लगना) है। उन्होंने कहा कि इतनी पवित्रता से शायद ही कोई इंसान दूसरे इंसान से मिले। एना ने कहा कि ये मेरी जिंदगी का एक खूबसूरत अहसास है।
लोग बोले- शेर ने कहा थैंक्यू
वीडियो में देखा जा सकता है कि एना जैसे ही शेर के पिंजरे के पास जाती हैं वो उनके गले लग जाता है। उनको चूमता है और प्यार जताता है। ऐसे लगता है जैसे सर्कस से खुद को बचाने के लिए शुक्रिया कह रहा हो। इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर भी खूब पंसद कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा है कि ये वाकई एकदम सच्चा प्यार है।
घर की सफाई करते-करते पति रोहनप्रीत के साथ नेहा कक्कड़ का जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications