घर की सफाई करते-करते पति रोहनप्रीत के साथ नेहा कक्कड़ का जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

घर की सफाई करते-करते पति रोहनप्रीत के साथ नेहा कक्कड़ का जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। शादी के बाद पति रोहनप्रीत सिंह के साथ वो वीडियो शेयर करती रहती हैं। नेहा ने रोहनप्रीत के साथ एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बूटी शेक गाने पर डांस

बूटी शेक गाने पर डांस

नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नेहा घर की सफाई करते दिख रही हैं और बूटी शेक गाने पर ठुमक भी रही हैं। रोहनप्रीत पहले उनको बैठकर देखते हैं। इसके बाद खुद भी उठते हैं और दोनों डांस करने लगते हैं। नेहा और रोहनप्रीत सिंह दोनों ही एक जैसे कपड़ों में दिक रहे हैं।

यूजर्स को पसंद आ रही पोस्ट

नेहा कक्कड़ ने इस वीडियो पोस्ट करते लिखा, रोहनप्रीत सिंह के साथ बूटी शेक। इस पोस्ट पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं और नेहा और रोहनप्रीत सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उनको शादीशुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। नेहा और रोहनप्रीत सिंह ने इससे पहले रोज डे और चॉकलेट डे सेलीब्रेट करते हुए भी तस्वीरें शेयर की थीं।

 बीते साल की थी शादी

बीते साल की थी शादी

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने अक्टूबर, 2020 में शादी की थी। सोशल मीडिया पर नेहा और रोहनप्रीत की शादी के फोटो खूब वायरल हुए थे। नेहा कक्कड़ महिला गायकों में जाना पहचाना नाम हैं। वहीं वो टीवी पर आने वाले सिंगिंग रियलिटी शो इंडिया आइडल में जज भी हैं।

आईआरसीटीसी ने शुरू की iPay सेवा, सेकेंडों में बुक कर सकेंगे रेल टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+