आंध्र प्रदेश: चूना-पत्थर खदान में बड़ा हादसा, विस्फोट में 10 मजदूरों की मौत
अमरावती, मई 08: आंध्र प्रदेश के कडप्पा में भयानक हादसा सामने आया है। यहां चूना पत्थर खदान विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर है। वहीं विस्फोट के बाद मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। हादसा शनिवार सुबह कालासापडु ब्लॉक के मामिलपल्ले गांव में हुआ। सभी पीड़ित खदान में मजदूरी कर रहे थे।
Recommended Video

पोरुमिला पुलिस निरीक्षक मोहन रेड्डी के अनुसार विस्फोट तब हुआ जब डेटोनेटर को खदान स्थल के भीतर ट्रांसफर किया जा रहा था। ज्यादातर पीड़ित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के पैतृक गांव पुलिवेंदुला के बताए जा रहे हैं।
खबरों की मानें तो विस्फोट इतना भीषण था कि इससे आस-पास के गांवों में अफरातफरी मच गई। इस बीच सीएम जगनमोहन रेड्डी ने हादसे में मजदूरों की मौत पर शोक जताया हैं। उन्होंने दुर्घटना के बारे में संबंधित अधिकारियों से बात की और हादसे के जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने विस्फोट पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की हैं।












Click it and Unblock the Notifications