ओडिशा में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

ईंट भट्टे में काम कर रहे लोगों के एक समूह पर बिजली गिरने से वहां एक 20 वर्षीय व एक 21 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक देवगढ़, बालासोर व सुंदरगढ़ जिलों में एक-एक मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि देवगढ़ में निकतिमल गांव के नजदीक सड़क निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे एक 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
ओडिशा में इस महीने बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह इस साल इस तरह की घटनाओं में 200 मौतें हुई हैं। राज्य सरकार ने प्रभावितों के परिजनों को 1.5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।


Click it and Unblock the Notifications
