ओडिशा में बिजली गिरने से 5 लोगो की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए
ओडिशा में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। यह घटना बुधवार की है। अधिकारियो की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार बालासोर जिले के जलेस्वर और बस्ता इलाक में बिजली गिरने से तीन की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए।
वहीं मयूरगंज में बिजली गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि उसकी बेटी घायल हुई है। कुछ इसी तरह की घटना भतद्रक में भी सामने आई है। यहां भद्रक जिले में खेरांग पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि दो लोग इसमे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications