Odisha: 'घर में जलाएं 5 दीये, करें हनुमान चालीसा का पाठ', प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैजयंत पांडा ने की अपील

ओडिशा में बीजेपी ने लोगों से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अपने घरों में धार्मिक अनुष्ठान करने की अपील की है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने देश के लोगों से 22 जनवरी को 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह को पवित्र तरीके से मनाने का आग्रह किया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा (Baijayant Panda) कहा है कि राम मंदिर काफी त्याग और संघर्ष के बाद बना है। राम मंदिर भारत के लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर लोगों को अपने घरों में पांच 'दीये' जलाकर उत्सव मनाना चाहिए। लोग अपने घरों पर भजन, कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ करके अयोध्या के दिव्य दीपोत्सव से जुड़ सकते हैं।

Baijayant Panda over Ram Mandir

पांडा राम मंदिर के लिए संघर्ष को याद करते हुए कहा कि ये सिर्फ मंदिर नहीं बल्कि दुनिया के आस्था का केंद्र है। राम मंदिर के लिए बहुत से लोगों के संघर्ष और बलिदान दिया है। 500 साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर का पुनर्निमाण हो रहा है। ये भारत और सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है।

बैजयंत पांडा ने कहा वो क्षण ऐतिहासिक होगा जब एक दिव्य समारोह को दौरान रामलला को उनके जन्मभूमि पर बने मंदिर के गर्भ गृह में पुन: प्रतिष्ठित किया जाएगा।

22 जनवरी के दिन के ऐतिहासिक बताते हुए बैजयंत ने लोगों का आह्वान करते कहा, "आइए अपने घरों में कम से कम पांच दीये जलाकर इस पवित्र अवसर का जश्न मनाएं। आइए पूजा, भजन, कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ करके विशेष दिन का स्वागत करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+