बीजेपी एमएलए के पोस्ट पर पीएम को गोली मारने की धमकी, लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद
दिल्ली। लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के फेसबुक पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौ जान से मारने की धमकी देकर एक युवक के प्रोफाइल से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए। ऐसा करने वाले ने मोबाइल नंबर और पता भी लिख दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने साइकिल चलाते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया था जिस पर कमेंट में नदीम नाम के फेसबुक प्रोफाइल से आपत्तिजनक बातें लिखी गईं। प्रोफाइल से पीएम नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी के साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखते हुए मोबाइल नंबर और पता भी पोस्ट किया गया।

इस पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने पोस्ट की कॉपी के साथ नदीम के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ता सत्यप्रकाश चौधरी की शिकायत पर लोनी कोतवाली एसएचओ उमेश पांडेय ने कहा है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
