दिल्ली: उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद CCTV प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में जुटी केजरीवाल सरकार
नई दिल्ली। दिल्ली में रिहायशी और कॉमर्सियल एरिया में सीसीटीवी लगाने का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली उपराज्यपाल अनिल बैजल की ओर से गठित पैनल ने अरविंद केजरीवाल सरकार के इस अहम प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। बता दें कि दिल्ली के इन इलाकों में सीसीटीवी लगाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से अरविंद केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच मतभेद देखने को आए थे। लेकिन अब ये साफ हो गया है कि दिल्ली के इन इलाकों में सीसीटीवी लगेंगे। इसके लिए पूरा प्लान भी तैयार कर लिया गया है।

इस मामले पर पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त सचिव मनोज परिडा ने कहा कि अब हमारा ध्यान कैमार खरीदने और उसको लगाने पर है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल की ओर से गठित कमेटी ने कभी ऐसा आदेश पास नहीं किया जिससे की इस योजना पर विराम लग सके। यहां तक की कमेटी ने कोई व्यवधान भी नहीं डाला है। हाल ही में कैबिनेट इस प्रोजेक्ट को पास किया जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने ऑर्डर सेक्शन कर दिया है। उम्मीद है कि अगले एक-दो महीने में दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए 570 करोड़ रुपए पास किए हैं जिसकी मदद से 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्लान है।
बता दें दिल्ली में सीसीटीवी प्रोजेक्ट को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा था और इस प्रोजेक्ट को रोकने का आरोप भी लगाया था। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा था कि बीजेपी नेता ने मुझे बताया है कि सीसीटीवी कैमरे बीजेपी नहीं लगने देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी दो बिन्दुओं पर काम कर रही है। सीबीआई में फर्जी मामला दर्ज कर सारी फाइल उठा लो या प्रोजेक्ट रोक दो। उपराज्यपाल इस मामले को राष्ट्रपति को भेज दें।
यह भी पढ़ें- India Post Payment Bank: पीएम मोदी बोले- देश की अर्थव्यवस्था को लैंड माइन्स पर बिठाकर गई थी यूपीए सरकार












Click it and Unblock the Notifications