दिल्ली में चुनाव तय, शाम तक हो सकती है घोषणा!
नई दिल्ली। दिल्ली में जल्द चुनाव का शंखनाद बज सकता है। उपराज्यपाल नजीब जंग ने सभी पार्टियों को दिल्ली में सरकार बनने की संभावना पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है। वहीं भाजपा की ओर से सतीश उपाध्याय ने एलजी से मुलाकात की। साथ ही उन्हें दिल्ली में सरकार नहीं बनाने की बात भी कही है। इसके बाद दिल्ली में सरकार बनाने की सभी संभावनायें लगभग खत्म हो गयी है। ऐसे में शाम को एलजी दिल्ली की स्थिति को साफ कर सकते हैं।
बैठक में कांग्रेस, भाजपा और आप के सदस्यों को बुलाया गया है। इससे पहले कयास यह लगाये जा रहे थे कि एलजी भाजपा को सरकार बनाने के लिए बुलायेंगे। लेकिन सर्वदलीय बैठक के बाद उम्मीद है कि एलजी दिल्ली में चुनाव की सिफारिश कर दें। ऐसे में दिल्ली में सियासी घमासान तेज हो सकते हैं

आपको बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति ने सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा को सरकार बनाने के लिए न्योता देने पर हरी झंडी दिखा दी थी। जिसके बाद से यह कयास लगाये जा रहे थे कि एलजी भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं। जिसके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि भाजपा किसी भी तरह की जोड़तोड़ की राजनीति नहीं करेगी।
इससे पहले आप नेता अरविंद केजरीवाल ने एलजी पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि एलजी भाजपा के इशारों पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही जल्द चुनाव नहीं कराने के लिए नए-नए बहाने बना रहे है।












Click it and Unblock the Notifications