सेना से हुए मुठभेड़ लश्कर के टॉप कमांडर महमूद भाई ढ़ेर

इस गोलीबारी के जवाब में पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त अभियान चलाया था। सुरक्षा बलों के पास सोपोर शहर के क्रांकशेवन कॉलोनी के एक घर में दो-तीन आतंकवादियों के छिपे होने की खबर थी। अधिकारियों का कहना है कि शुरू में सुरक्षा बलों ने वहां के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा। फिर माइक पर ऐलान किया गया कि लोगों सुरक्षा बलों के घेरे गए इलाकों में प्रवेश न करें।
रात करीब 8 बजकर 10 मिनट पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया तो वहां छिपे आतंकियों ने भागने की कोशिश की और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग की। दोनों पक्षों की तरफ से गोलीबारी अब भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications