पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोडपुराने सभी रिकॉर्ड, दाम कम करने के लिए सरकार उठाएगी कदम

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पेट्रोल-डीजल की कीमत से पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सातवें दिन में कीमत में इजाफा हुआ, इसके बाद सरकार को बढ़ती कीमतों पर सफाई देनी पड़ी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कहा कि सरकार को उम्मीद है कि कीमतें जल्द कम होगी।

 Less oil production in OPEC affects fuel price

सरकार ने उम्मीद जताई जल्द ही कीमतें कम होगी। धर्मेंद्र प्रधान ने मिडिल क्लास को भरोसा दिया है कि सरकार कीमतें कम करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि OPEC देशों में तेल के कम उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की की वजह से तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की वजह से लोगों को खास कर मध्यमवर्गीय लोगों को बड़ी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है और इसके लिए भारत सरकार जल्द से जल्द हल निकालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जल्द ही कदम उठाएगी। गौरतलब है कि रविवार को पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे और डीजल की कीमत में 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई, जिसके पेट्रोल 76.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.57 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+