पांच साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निशाना, परिजनों को दो किलोमीटर दूर मिला शव

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक पांच साल का बच्चा गुलदार का निशाना बन गया। पिथौरागढ़ के पोखरी गांव में एक घर में शादी की खुशियां तब दुख में बदल गईं, जब पता चला कि घर के बेटे को गुलदार उठाकर ले गया है। बच्चे का शव अगले दिन घर से दो किलोमीटर दूर जाकर मिला। इस घटना से पूरे गांव में डर का माहौल है।

देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक पांच साल का बच्चा गुलदार का निशाना बन गया। पिथौरागढ़ के पोखरी गांव में एक घर में शादी की खुशियां तब दुख में बदल गईं, जब पता चला कि घर के बेटे को गुलदार उठाकर ले गया है। बच्चे का शव अगले दिन घर से दो किलोमीटर दूर जाकर मिला। इस घटना से पूरे गांव में डर का माहौल है। गांववालों ने गुलदार को मारने की मांग की है।

Leopard

शनिवा शाम को पिथौरागढ़ के पोखरी गांव में खुशियां मातम में बदल गईं। इस गांव में रहने वाले राकेश रिंकू की दिल्ली से शादी कर अपने परिवार के साथ गांव लौटे थे। ऊपर सड़क से हर कोई नीचे गांव की तरफ लौट रहा था, जिसमें पांच साल का बच्चा भी था। परिवारवाले घर में दुल्हन के गृहप्रवेश के कार्यक्रम में व्यस्त थे। कार्यक्रम में जब शंख बजा तो पांच साल कार्तिक दौड़कर घर की तरफ भागा। तभी वहां घात लगाए बैठा गुलदार उसकी तरफ लपका और उसे उठाकर ले गया।

जब गृहप्रवेश का कार्यक्रम समाप्त हुआ और सभी लोग घर पहुंचे तो किी को कार्तिक नहीं दिखा। इसके बाद हर कोई उसे ढूंढने लग गया। जब लोगों ने ढूंढना शुरू किया तो घर से आधे किलोमीटर दूर कार्तिक का अंडरवियर मिला पाया। तब लोगों को अंदेशा हुआ कि कहीं उसे गुलदार तो उठा नहीं ले गया है। इसके बाद वन विभाग और राजस्व विभाग को सूचना दी गई। विभाग की टीमों ने गांववालों के साथ मिलकर रात को भी छानबीन की लेकिन कार्तिक का कोई सुराग नहीं मिला।

अगले दिन सवेरे घर से दो किलोमीटर दूर कार्तिक का क्षत-विक्षत शव मिला। उसके नीचे का हिस्सा गायब था। शव को देखते ही गांववाले दहशत में आ गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं कार्तिक के घर में भी मातम छा गया है। कार्तिक की मां रो-रोकर बेहोश हो गई। बीते डेढ़ साल में ये गांव में सातवीं मौत है। गांववालों ने गुलदार को मारने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: इस IPS अफसर की बॉडी पर दिल हार बैठी महिला, मिलने के लिए पंजाब से पहुंची मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+