VIDEO: घर में घुसे तेंदुए का कोहराम, वन विभाग की टीम ने पाया काबू
उत्तराखंड के कोटाबाग में एक तेंदुए का आतंक देखने को मिला। ये तेंदुआ एक घर में घुस गया, जहां इसे काबू करने की कोशिश की गई।
कोटाबाग (उत्तराखंड)। उत्तराखंड में एक तेंदुए ने जमकर उत्पात मचाया। उसके आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा गया। एक घर में घुसने के बाद इसे किसी तरह काबू किया गया।

घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण हुए परेशान
उत्तराखंड के कोटाबाग में एक तेंदुए का आतंक देखने को मिला। ये तेंदुआ एक घर में घुस गया, जहां इसे काबू करने की कोशिश की गई। लोगों ने इसे घर में बंद कर दिया।
घर में बंद तेंदुए को काबू करने के लिए ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को भी बुलाया। उन्होंने इस तेंदुए को अलग-अलग ढंग से शांत करने की कोशिश की। हालांकि तेंदुए का गुस्सा कम होता नहीं दिखा।
वन विभाग की टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद किया गया काबू
आखिरकार वन विभाग ने काफी मसक्कत के बाद इस तेंदुए को काबू करने में सफलता हासिल की। आखिर कैसे उसे वन विभाग की टीम ने काबू किया? आप भी देखिए तेंदुए के गुस्से का पूरा वीडियो...
#WATCH: A leopard entered a house in Kotabagh area of Uttarakhand, later captured by forest dept officials pic.twitter.com/ocQ943nx3B
— ANI (@ANI_news) November 5, 2016












Click it and Unblock the Notifications