वन विभाग के कर्मचारियों पर तेंदुए ने बोला हमला, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
वन विभाग के कर्मचारियों पर तेंदुए ने बोला हमला, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
नई दिल्ली। तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मर्रिगुडा मंडल में वन विभाग के कर्मचारियों ने एक तेंदुआ को पकड़ा है। कर्मचारी जब तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे तो उसने वापस हमला कर दिया। रिहायशी इलाके में तेंदुए को पकड़ने के लिए घंटों मशक्कत करने के बाद उसे काबू किया जा सका। तेंदुए का हमला और इसे पकड़ने का वीडियो भी सामने आया है।

वन विभाग के कर्मचारी जब तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। तो उसने हमला कर दो कर्मचारियों को घायल कर दिया। हालांकि बाद में कर्मचारी उसे काबू करने में कामयाब रहे और जाल में बंद कर गाड़ी में डाल कर ले गए।
तेंदुए के हमले का ये कोई पहला मामला नहीं है। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में सतपुड़ा बाघ अभयारण्य (एसटीआर) की मटकुली रेंज में मंगलवार-बुधवार की रात एक तेंदुए ने सोते हुए वनकर्मी पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। कर्मचारी दो अन्य लोगों के साथ सो रहा था तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में वो गंभीर रुप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज के निचलौल रेंज में मंगलवार को जंगल से निकले तेंदुए ने खेत में काम कर रहे दो सगे भाइयों पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों भाई खेत में केला बांधने का काम कर रहे थे इस बीच अचानक आये तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। किसी तरह दोनों ने खुद को छुड़ाया और गांव की ओर भागे।












Click it and Unblock the Notifications