आडवाणी-सिन्हा से सीखे मोदी सरकार : नीतीश कुमार
पटना। एक बार फिर से बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मोदी सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है और कहा है कि ललित विवाद पर चुप रहने वाले पीएम को बीजेपी को लाल कृष्ण आडवाणी और यशवंत सिन्हा से सीख लेने की सलाह दी है।
आडवाणी, यशवंत सिन्हा और जेडीयू चीफ शरद यादव ने जैन हवाला घोटाले में नाम आते ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। नीतीश ने कहा कि पहले की बीजेपी और आज की बीजेपी मं बहुत फर्क है, आज तो मोदी राज चलता है।
आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तरह-तरह के वादे कर और उस समय की परिस्थतियों का फायदा उठाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में तो आ गई, लेकिन अब वह सरकार चला नहीं पा रही है। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार कानून तोड़ने वालों की सहायता कर रही है और मानवीय आधार पर मदद करने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है।













Click it and Unblock the Notifications