कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित, ले चुके हैं वैक्सीन की दोनों डोज
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण एक-एक कर कई नेताओं को अपने चपेट में ले रहा है। इसी क्रम में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कांग्रेस नेता के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय ने बताया कि उनमें लक्षण नहीं है और वो होम आइसोलेशन में हैं। आगे बताया कि खड़गे को टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं। हालांकि अभी वे बूस्टर डोज के लिए योग्य नहीं हैं।

बता दें कि कोरोना की इस तीसरी लहर में कई नेता चपेट में आ गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे से पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाश सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के अलावा कई नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
Recommended Video
भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अब अपने चरम पर पहुंत रही है। आज (गुरुवार 13 जनवरी) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 47 हजार 417 नए मामले सामने आए हैं। चल रही कोरोना की तीसरी लहर में सबसे अधिक एक दिन में हुई बढोतरी है।
बीते दिन बुधवार 12 जनवरी से ये मामले 27 प्रतिशत अधिक है। देश में आज कल से 52,697 अधिक कोविड-19 के मामले आए हैं। बुधवार को कोरोना वायरस के 1 लाख 94 हजार 720 केस आए थे। वहीं कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी भारत में कुल 5 हजार 488 हैं।












Click it and Unblock the Notifications