लक्ष्मीकांत पारसेकर गोवा के अगले मुख्यमंत्री चुने गये
पणजी। लक्ष्मीकांत पारसेकर को गोवा के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया है। गोवा के विधायक दल की बैठक में के नाम पर मुहर लगी। बैठक में राजीव प्रताप रूडी समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे। लक्ष्मीकांत पारसेकर अबसे कुछ ही देर में चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें कि वन इंडिया ने कल ही बता दिया था कि पारसेकर गोवा के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

गौरतलब है कि मनोहर पर्रिकर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री का पद खाली हो गया था। गोवा के नये मुख्यमंत्री के रूप में पारसेकर का नाम सबसे आगे चल रहा था। लक्ष्मीकांत, पर्रिकर सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा संभाल चुके है।
58 वर्षीय लक्ष्मीकांत पारसेकर उत्तरी गोवा की मंदरेम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पारसेकर काफी लंबे अरसे तक आरएसएस से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही गोवा भाजपा को मजबूत करने में पारसेकर की भूमिका को काफी अहम माना जाता है। इससे पहले पारसेकर 2002 और 2012 में गोवा भाजपा इकाई के प्रमुख के रूप में अपनी सेवायें दे चुके है।












Click it and Unblock the Notifications