कानून मंत्रालय खोलेगा अपना टीवी चैनल, तीन तलाक जैसे मुद्दों पर बहस होगी प्रमुखता
कानून मंत्रालय का ये चैनल तीन तलाक और समान नागरिक संहिता जैसे मुख्य मुद्दों पर चर्चाएं आयोजित कराएगी और इसके बारे में देश को बताएगा।
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्रालय अपना टीवी चैनल खोलने जा रहा है, कानून मंत्रालय ऐसा करने वाला देश का ऐसा पहला ऐसा मंत्रालय होगा। ये चैनल तीन तलाक और समान नागरिक संहिता जैसे मुख्य मुद्दों पर चर्चाएं आयोजित कराएगा और इसके बारे में देश की जनता को बताएगा। मानव संसाधन मंत्रालय ने खासतौर से स्कूल और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के लिए स्वंय प्रभा ने डीटीएच सेवा शुरू की है, जिसमें 32 चैनल होंगे। कानून मंत्रालय ने इनमें से एक चैनल की मांग की है और इसके लिए मानव संसाधन मंत्रालय को पत्र लिखा है।

कानून मंत्रालय इस कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड के नामी निर्देशकों की नियुक्ति करने पर विचार कर रही है। हाल ही में प्रकाश झा ने राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के लिए एक 15 मिनट की शॉर्ट फिल्म बनाई थी। ऐसे में उनका नाम भी अहम माना जा रहा है।
मंत्रालय ने फ्रीलांस फिल्म मेकर्स और कानून स्कूलों के छात्रों के लिए एक प्रतियोगिता भी शुरू की है। इसमें 5 से 30 मिनट तक की फिल्म बनाने पर 20 से 50 हजार रुपए तक का ईनाम दिया जाएगा। इसका उद्देश्य कानूनी विषयों पर अच्छी जानकारी इक्ट्ठा करना है। शुरुआत में सरकार हर दिन कुछ घंटे के लिए प्रोग्राम दिखाएगी। जब पर्याप्त मात्रा में कंटेंट इक्ट्ठा हो जाएगा तब यह चैनल 24 घंटे चलाया जाएगा।
पढ़ें- अमेरिका से वाट्सऐप पर तीन तलाक देने वाले भाईयों को पुलिस ने भेजा रेड कॉर्नर नोटिस












Click it and Unblock the Notifications