अमेरिका से वाट्सऐप पर तीन तलाक देने वाले भाईयों को पुलिस ने भेजा रेड कॉर्नर नोटिस

अमेरिका में नौकरी करने वाले दो भाईयों ने हाल ही में व्हाट्सएप के जरिए तीन तलाक अपनी बीवियों को भेज दिया था। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई की है।

हैदराबाद। अपनी बीवियों को व्हाट्सएप के जरिए तीन तलाक भेजने वाले दो सगे भाईयों को हैदराबाद पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। दोनों भाई अमेरिका में नौकरी करते हैं और उनकी बीवियां हैदराबाद में रहती हैं। एक भाई ने महीने भर पहले तो एक ने हाल ही में व्हाट्सएप के जरिए अपनी बीवी को तीन तलाक का मैसेज भेज दिया था। इसके बाद दोनों औरतों ने इसे ज्यादती बताते हुए ससुराल में जमकर हंगामा किया था, और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों भाईयों के नाम रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इनमें से एक भाई पहले भी तीन औरतों से शादी कर तलाक दे चुका है।

व्हाट्सएप पर तीन तलाक देने वाले भाईयों को पुलिस ने भेजा रेड कॉर्नर नोटिस

बीते हफ्ते हैदराबाद में एक ही घर में दो महिलाओं को तलाक देने का मामला सामने आया था। हैदराबाद के मोघलपुर के रहने वाले दो भाई सुहेल और अब्दुल आकिल पिछले अमेरिका में नौकरी करते हैं। जबकि दोनों की बीवियां हिना और महरीन हैदराबाद में रहती हैं। कोई सात दिन पहले हिना और महरीन को व्हाट्सएप पर मैसेज मिला, जिसमें उनको तीन बार तलाक दे दिए जाने की बात कही गई। ये मैसेज देखा तो इन दोनों के होश उड़ गए। दोनों महिलाओं ने बिना किसी वजह के अचानक इस तरह विदेश से भेजे तलाक को मानने से इंकार दिया और कह दिया कि वो ससुराल छोड़ कहीं नहीं जाएंगी। इस पर लड़कों के माता और पिता ने अपनी बहुओं से तलाक की बात कहते हुए घर छोड़ देने को कहा और उनके साथ मारपीट की। इस पर दोनों महिलाओं घर के सामने बैठ गईं और प्रदर्शन करनें लगीं।

मामला पुलिस में पहुंचा तो हिना और महरीन की शिकायत पर उनके सास और ससुर अथिया बेगम और मुहम्मद हफीज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हफीज ने पुलिस के बताया कि उसके बेटे न्यूयॉर्क में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया सुहेल की शादी हिना से 2012 में जबकि अब्दुल आकिल की 2015 में महरीन से शादी हुई थी। अब पुलिस ने मामले में दोनों भाईयों को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
पढ़ें- जामिया में ट्रिपल तलाक पर क्यों नहीं बोल पाईं शाज़िया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+