एक साल में निपटाए जाएंगे दागी-अपराधी नेताओं के मामले
नई दिल्ली। कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि नेताओं पर आपराधिक मामलों को जल्द निपटाने की प्रक्रिया पर तेजी से काम चल रहा है। ऐसे नेताओं जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा है कि जल्द ही दागी नेताओं के केस एक साल के भीतर ही निपटाए जाएंगे।

दागी नेताओं से राजनीति को मुक्त करने के प्रयास चल रहे हैं। केंद्र सरकार सांसदों और विधायकों के खिलाफ इस तरह के मामलों को तेजी निपटाने के लिए राज्यों को पत्र भी लिखेगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी जनप्रतिनिधि पर आपराधिक मामला साबित होता है तो उसकी योग्यता समाप्त कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications