वन नेशन वन इलेक्शन पर विधि आयोग ने 7 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली। पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना वन नेशन वन इलेक्शन पर विधि आयोग (लॉ कमीशन) देश की सभी राजनैतिक पार्टियों से विचार विमर्श करने जा रही है। इसके लिए विधि आयोग ने 7 और 8 जुलाई को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है। सर्वदलीय बैठक में देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को एक साथ कराने पर चर्चा की जाएगी। आयोग इस मामले में एक साथ चुनावों की संभावना और इसकी व्यवहार्यता पर बात करेगा और उनके सुझावों को भी सुनेगा।

 Law Commission to hold consultations with all major political parties on July 7 and 8 over one nation on election

कानून मंत्रालय ने इस मुद्दे को अप्रैल में विधि आयोग को सौंप दिया था ताकि इस वह इसके कानूनी पहलुओं, क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय जाहिर कर सके। हाल में मंत्रालय की तरफ से विधि आयोग को भेजे गए नोट में कहा गया है कि इस प्रस्ताव को उसकी तरफ से सैद्धान्तिक मंजूरी दी जा चुकी है तथा इसके क्रियान्वयन के लिए एक सर्व स्वीकार्य प्रक्रिया तय किए जाने की जरूरत है।

जिसके बाद ही विधि आयोग ने इस मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों का कहना है कि इस मुद्दे पर विधि आयोग ने चुनाव आयोग के साथ भी हाल में एक लंबी बैठक की थी जिसमें इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई थी।

बता दें कि इससे पहले भी लॉ कमीशन ने जनता से एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर सुझाव मांगे थे। हाल में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी वन नेशन वन इलेक्शन के मामले में केंद्र सरकार के समक्ष अपनी राय रखी थी। कमेटी ने उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2022 के बजाय 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ कराने की सलाह दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+