अस्थि के कलश के साथ हंसने वाले मंत्री चंद्राकर को अमित शाह ने लगाई फटकार

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजयपेयी की अस्थि विसर्जन श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हंसी-ठिठोली करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जमकर फटकार लगाई। मिली जानकारी के मुताबिक शाह ने उन्हें सख्त हिदायत देते हुए फिर कभी इस तरह की हरकत न करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि उन्हें ऐसे कार्यक्रमों में संयम रखना चाहिए। आपको बता दें मंत्री की इस हरकत से भाजपा की पूरे देश में निंदा हुई है, जिसके बाद आलाकमान ने नाराजगी जाहिर की थी। इतना ही नहीं अमित शाह ने मंत्री अजय चंद्राकर और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को दिल्ली भी बुलाया था लेकिन उनका यहां आने का कार्यक्रम तय था इसलिए आज डोंगरगढ़ दौरे पर उन्होंने चंद्राकर की जमकर क्लास ली।

अस्थि के कलश के साथ हंसने वाले मंत्री चंद्राकर को अमित शाह ने लगाई फटकार

गौरतलब है कि कि शोक सभा मंत्रियों के हंसी-ठिठोली से पार्टी की जमकर किरकिरी हुई है। इस कार्यक्रम में अजय चंद्राकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ ठहाके लगाते नजर आए थे। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी कहा था कि धोखे में नेताओं से ऐसी गलती हो जाती है। सभी को सचेत करेंगे ताकि फिर ऐसा न हो। इसके बाद बुधवार को अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे थे। डोंगरगढ़ में पार्टी अध्यक्ष ने अजय चंद्राकर को सख्त अंदाज में कहा कि उनके हंसी ठिठाली से पार्टी की फजीहत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत देते हुए अमित शाह ने उन्हें संयमित रहने की सलाह दी।

चंद्राकर को पहले भी डांड लगा चुके हैं शाह

अजय चंद्राकर का विवादों के साथ चोली-दामन का नाता है, आए दिन वे अपने ऊटपटांग बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं, इस मामले के पहले भी उन्हें चंद्राकर को अमित शाह की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। जब शाह रायपुर में स्थित भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लाइब्रेरी के उद्घाटन के अवसर पर आए थे। इस दौरान अजय चंद्राकर, अमित शाह से किताब पढ़ते हुए फोटो खिचवानें को बोल रहे थे।

जिस पर अमित शाह ने अजय चंद्राकर को फटकार लगाते हुए कहा कि मंत्री जी ज्यादा एक्साइट ना होइए, मैं कई फोटो खिंचवा चुका हूं। इसी दौरान दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान भी अजय चंद्राकर बार-बार कैमरे के सामने आ रहे थे। जिस पर अमित शाह ने उन्हें टोका था। अमित शाह के पहले मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक भी दोनों को हिदायत दे चुके हैं कि इस तरह की हरकत बर्दास्त नहीं की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+