चिटफंड घोटालाः फोटो लेते वक्त मीडिया कर्मियों पर लाठी चार्ज
कोलकाता। शारदा चिटफंड घोटाले में फंसे सांसद कुणाल घोष की फोटो ले रहे मीडिया पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने मीडिया कर्मियों पर उस समय पर लाठी चार्ज कर दिया जब वह कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल के बाहर मीडियाकर्मियों पर लाठी चार्ज किया। दरअसल, पुलिस की ओऱ से अस्पताल में भर्ती कुणाल घोष की फोटो लेने से मना कर रही थी।

सांसद कुणाल घोष ने गुरुवार को जेल में आत्महत्या का प्रयास किया था। सांसद घोष सारधा चिटफंड घोटाले के आरोपी हैं और आत्महत्या के समय वह जेल में थे।
आईसीयू से दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान बीमार हालत में कुणाल घोष ने मीडिया से कहा कि कहा कि सारदा चिटफंड घोटाले के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
इस दौरान जैसे ही घोष के साथ सिपाहियों का दल आया। पुलिस ने चारों ओर से कुणाल घोष को घेर रखा था। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने फोटो लेने और कुणाल घोष से बात करने की कोशिश की। तभी पुलिस के जवानों की ओर से मीडिया कर्मियों पर लाठी चार्ज हो गया।












Click it and Unblock the Notifications