Latest Updates: किसान के खुदकुशी पर केजरीवाल की राजनीति चमकाने की कोशिश
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। नरेन्द्र मोदी सरकार की तरफ से किसानों के लिए लाए गये भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज जंतर-मंतर पर रैली कर रही है। 'आप' ने संसद तक मार्च करने का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इस किसान रैली के जरिए नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

पार्टी का दावा है कि इस रैली में देश के कोने- कोने से किसान और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। पार्टी इस रैली को सफल करने में अपना पूरा जोर लगा रही है। आईए हम आपको सीधे ले चलते हैं जंतर-मंतर जहां से हर छोटी-बड़ी अपडेट आपतक सबसे पहले पहुंचेगी। अपडेट के लिए इसी पेज को रिफ्रेश करते रहें:
किसान रैली में किसान के खुदकुशी की कोशिश के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोस्तों ज्यादा बोलने का मन नहीं। मैं और मनीष यहां से सीधा राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंच रहे हैं और वहां किसान से मिलने जाएंगे।
राजस्थान का रहने वाला है यह शख्स। खुदकुशी की कोशिश करने से पहले उस शख्स ने एक चिट्ठी लिखी। उस चिट्ठी में लिखा कि मेरा नाम गजेन्द्र हैं और मैं किसान हूं। मेरे तीन बच्चे हैं और मेरी पूरी फसल खराब हो चुकी है। उस चिट्ठी में आगे लिखा गया है कि जय किसान, जय जवान जय राजस्थान।
कुमार विश्वास रैली में किसानों को संबोध्िात कर रहे हैं।
जंतर-मंतर पर किसान रैली में एक शख्स ने खुदकुशी करने की कोशिश की। उसने पेड़ से लटक कर खुदकेशी करने की कोशिश की थाी। उसे अस्पताल ले जाया गया है।
अरविंद केजरीवाल ने अपने पीए के जरिए संदेश भिजवाया है कि मीडिया को उनके करीब न आने दिया जाए। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी को संसद की ओर जाने की अनुमति नहीं दी है।
सोशल नेटवर्किंग साइट पर 'आप' की किसान रैली को लेकर चर्चा तेज हैं। कई तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। संजय सिंह की अध्यक्षता में किसान संघर्ष समिति का निर्माण किया है जिनकी अगुवाई में आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसके बाद संसद भवन तक मार्च भी होगा। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है। वहीं संजय सिंह ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को निशाने पर लेते हुए कहा कि दोनों पार्टियां किसानों के साथ धोखा कर रही हैं।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसे आज होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही इस बारे में कोई इजाजत ली गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक संसद सत्र के दौरान नई दिल्ली इलाके में धारा 144 लागू रहती है। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे में अगर किसी ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications