Exit poll 2017: पंजाब में चला आप का जादू, UP में भाजपा सबसे आगे

अलग-अलग एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को चार राज्यों में बढ़त मिलती दिख रही है। पंजाब एग्जिट पोल की बात करें तो सी वोटर के आंकड़ों के मुताबिक यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है।

नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद चुनावी नतीजे सामने आने से पहले आज पांचों राज्यों के एग्जिट पोल सामने आ गए। अलग-अलग एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को चार राज्यों में बढ़त मिलती दिख रही है। पंजाब एग्जिट पोल की बात करें तो सी वोटर के आंकड़ों के मुताबिक यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है।

 latest-Punjab-exit-poll-2017:C-Voter predicts win for AAP in Punjab, lead for BJP in UP

सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी के खाते में 63 सीटें मिलती दिख रही है। 63 सीटों के साथ आप पंजाब में बहुमत की सरकार बना सकती है। जबकि कांग्रेस 45 सीटों के साथ दूसरे नबंर पर है। वहीं शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन का पंजाब से सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो चुका है। भाजपा-शिरोमणि अकाली दल को महज 9 सीटें मिलती दिख रही है। सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब की 117 विधानसभी सीटों में से 63 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जाती दिख रही है।

अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है। सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा को 155 से 167 सीटें मिल सकती है, जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को 135-147 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं बसपा तीसरे नबंर पर चल रही है। बसपा को 81 से 93 सीटें मिलती दिख रही है।

यूपी एग्जिट पोल

  • भाजपा: 155-167
  • सपा-कांग्रेस: 135-147
  • बसपा: 81-93
  • अन्य: 8-20

उत्तराखंड

  • भाजपा: 29-35
  • कांग्रेस: 29-35
  • अन्य: 2-9

गोवा

  • भाजपा: 15-21
  • कांग्रेस: 12-18
  • आप: 0-4
  • अन्य: 2-8

मणिपुर

  • कांग्रेस: 17-23
  • भाजपा: 25-31
  • अन्य: 9-15
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+