News in Brief: मोदी ने बोला विरोधियों पर हमला, कहा- मेरा धर्म भारत

नई दिल्ली। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से आप इस पेज पर वाकिफ होंगे इसलिए हर खबर को जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए और खबरों से रूबरू होते रहिए।

ताज़ा अपडेट के लिये कृपया इसी पेज को रिफ्रेश करें

4:55 बजे

विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 257 रनों से हराया

सिडनी| कप्तान अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 162) के नेतृत्व में अपने बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन और फिर इमरान ताहिर (45/5) की फिरकी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी के अपने तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 257 रनों से हरा दिया। यह एकदिवसीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी हार है।

4:24 बजे

वर्ल्ड कप : चोटिल हुए कप्तान धोनी

वर्ल्ड कप : कोहनी में गेंद लगने से चोटिल हुए कप्तान धोनी, खेलने पर संशय।

दोपहर 3:24 बजे

स्क्वॉश : दीपिका, जोशना हारीं

शिकागो| भारत की महिला स्क्वॉश खिलाड़ी और 12वीं वरीय दीपिका पल्लिकल युनिवर्सिटी क्लब में खेले जा रहे साल के पहले डब्ल्यूएसए विश्व सीरीज स्क्वॉश स्पर्धा के पहले दौर में ही मिस्र की हेबा अल तोर्की से हार कर बाहर हो गई हैं। उन्हें 9-11, 9-11, 11-5, 6-11 से हार का सामना करना पड़ा।

मुद्दे महत्वपूर्ण, नाम नहीं : मोदी

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं के नाम, जैसे-स्वच्छ भारत मिशन महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि मुद्दे महत्वपूर्ण हैं।कांग्रेस की हार है मनरेगा, जारी रखुंगा ये योजना- पीएम

कश्मीर को एकजुट करने का पीटीआई का संकल्प

इस्लामाबाद | पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अपने नेता इमरान खान के नेतृत्व में हर मोर्चे पर कश्मीर के लोगों के अधिकार के लिए संघर्ष करेगी।राहुल गांधी का अता-पता बताओं, इनाम पाओ

2 बजे की खबरें

दिल्ली : AAP सरकार घोषणापत्र को लागू करने के लिए DelhiDialogueCommission(दिल्ली संवाद आयोग) बनाएगी जिसकी अध्यक्षता अरविंद केजरीवाल करेंगे और आशीष खेतान वर्किंग हेड होंगे। (टीवी रिपोर्ट्स)

दोपहर 1:15 बजे

विश्व कप : एबी का 'दूसरा सबसे तेज' शतक, द. अफ्रीका ने बनाए 408 रन

सिडनी| कप्तान अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 162) के विश्व कप इतिहास के दूसरे सबसे तेज शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर जारी आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी के अपने तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के सामने 409 रनों का लक्ष्य रखा है।

Latest News: TMC's Mukul Roy removed as Parliamentary Party Chairman

12: 45 बजे की खबरें

एबी डीविलियर्स ने 53 गेंदों पर पूरा किया शतक, अफ्रीका 340/4
कमलनाथ ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की पैरवी की

ममता ने मुकुल रॉय को संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष पद से हटाया

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय को संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। मालूम हो कि रॉय ने बृहस्पतिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी।

आर्थिक सर्वेक्षण : विकास दर 8 फीसदी से अधिक, महंगाई में नरमी

नई दिल्ली| संसद में पेश देश के आर्थिक सर्वेक्षण में अगले कारोबारी साल के लिए विकास दर आठ फीसदी से अधिक रहने का अनुमान जताया गया है और कहा गया है कि महंगाई में गिरावट आ रही है।

मोदी से मिले मुफ्ती, मंत्रिमंडल के स्वरूप पर चर्चा

नई दिल्ली| पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू एवं कश्मीर में बनने जा रही नई गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल को तय करने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां (पीडीपी और भारतीय जनता पार्टी-भाजपा) राज्य में सरकार बनाने को लेकर खुश हैं।

जेटली जल्द पेश करेंगे आर्थिक सर्वेक्षण

नई दिल्ली| वित्त मंत्री अरुण जेटली जल्द ही संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे। आर्थिक सर्वेक्षण में एक दिन बाद जेटली द्वारा पेश किए जाने वाले आम बजट की दिशा का पता चलेगा।

12 बजे की खबरें

टीएमसी संसदीय बोर्ड अध्यक्ष पद से मुकुल रॉय को हटाया गया

सुबह 11:24 बजे की खबर

कश्मीर में भूकंप के झटके

श्रीनगर| कश्मीर में शुक्रवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अभी तक इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई| देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.31 बजे 140.84 अंकों की तेजी के साथ 28,887.49 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 55.95 अंकों की तेजी केसाथ 8,739.80 पर कारोबार करते देखे गए।


सुबह 8:30 बजे..

पचौरी को मिली राहत, 27 मार्च तक गिरफ्तारी पर रोक

नई दिल्ली| पर्यावरणविद् आर. के. पचौरी को यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित एक अदालत ने राहत देते हुए 27 मार्च तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

बेनजीर हत्याकांड : दारुल उलूम हक्कानी के विद्यार्थियों का हाथ

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) को गुरुवार को यह सूचना दी गई कि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या में अकोरा खाटक स्थित दारुल उलूम हक्कानिया के विद्यार्थियों का हाथ था।

पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप

इस्लामाबाद| पाकिस्तान में राजधानी इस्लामाबाद सहित उत्तरी क्षेत्र में गुरुवार आधी के रात के बाद भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+