कांग्रेस की हार का प्रमाण है मनरेगा, गाजे-बाजे के साथ जारी रखुंगा ये योजना- पीएम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में बजट सत्र के दौरान सभी पार्टियों के सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि लोगों की अपेक्षा का महत्व है। पीएम ने कहा कि यह अच्छा है कि लोगों को यह भरोसा की समस्याओ का समाधान इसी सरकार के कार्यकाल में होगा।
पीएम ने कांग्रेस के उस बयान पर भी तीखा हमला बोला जिसमें कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार उसी की योजनाओं को नये नाम से आगे बढ़ा रही है। पीएम ने कहा कि ये समस्यायें विरासत में मिली है, उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि सरकार किसी पार्टी की योजना को बंद करने का काम नहीं किया।
मनरेगा को गाजे-बाजे के साथ चलाता रहुंगा
पीएम ने मनरेगा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा जैसा कार्यक्रम कांग्रेस की विफलता का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अगर आजादी के 60 साल बाद भी लोगों को फावड़ा चलाना पड़ रहा है तो वह कांग्रेस के लिए शर्मनाक है। उन्होने कहा कि मैं इस योजना को कभी नहीं बंद करुंगा, साथ ही इस अभियान को गाजे-बाजे के साथ चलाता रहुंगा।
कोल आवंटन में सीएजी के अनुमान से भी ज्यादा पैसा आयेगा
पीएम ने कोयला ब्लॉक आवंटन पर भी कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी महज 18 कोयला खदानों का आवंटन बोली के माध्यम से हुआ है जिसमें 1 लाख करोड़ रुपए इकट्ठा हो चुका है। जोकि सीएजी के अनुमान से भी कहीं ज्यादा है। उन्होने कहा कि जब सारे कोयला खदान की बोली लग जायेगी तो सीएजी के अनुमान से भी ज्यादा पैसा इकट्ठा होगा।
1857 में कांग्रेस कहां थी
पीएम ने उस बयान पर भी तीखा हमला बोला जिसमें भाजपा पर इस बात पर निशाना साधा जाता है कि आजादी की लड़ाई में भाजपा नहीं कांग्रेस थी। मोदी ने कहा कि इस विषय पर अटल जी बहुत अच्छी बात कहा करते थे कि बताईये आप 1857 की लडाई के दौरान कहां थे।
स्वच्छता की जिम्मेदारी इस सरकार की है
पीएम ने कहा कि देश में स्वच्छता एक अहम समस्या है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को आज भी खुले में शौंच के लिए जाना पड़ता है। आज भी भारत की महिलाओं को अंधेरे का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बालिकायें स्कूल इसलिए छोड़ देती हैं क्योंकि स्कूलों में शौचालय नहीं है।
मुलायम पर हंसे या रोये समझ नहीं आता
पीएम मोदी ने मुलायम सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मुलायम सिंह ने हाल ही में कहा कि पीएम वाराणसी के घाट की सफाई कर रहे हैं लेकिन 3 महीने से साफ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के इस बयान पर समझ नहीं आता कि हंसे या रोय। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे थे या राज्य सरकार पर। उन्होंने कहा कि 3 महीने से सफाई अभियान के बावजूद भी अगर सफाई पूरी नहीं हो सकी तो इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी गंदगी रही होगी वहां के घाटों पर।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान













Click it and Unblock the Notifications